छठपर प्रतिबन्धके विरुद्ध ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंका विरोध प्रदर्शन
१२ अक्टूबर, २०२१
देहलीमें ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंने छठ पूजाको प्रतिबन्धित किए जानेके विरुद्ध बडा विरोध प्रदर्शन किया । ‘भाजपा’ कार्यकर्ताओंने देहली ‘पुलिस’पर भी लाठी बरसानेका आरोप लगाया है, जिसमें सांसद मनोज तिवारी चोटिल हो गए । इसपर देहलीमें ‘भाजपा’के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्तने इसपर टिप्पणी करते हुए कहा कि जब देहलीमें सब खुल चुका है तो छठ पर्वपर ही प्रतिबन्ध क्यों ? क्या मुख्यमन्त्री अरविंद केजरीवाल केवल एक पन्थ विशेषके ही मुख्यमन्त्री हैं ? आदेश गुप्तने ‘भाजपा’ शासित निगममें छठ पर्वके लिए समस्त व्यवस्था करनेका आश्वासन दिया ।
आम आदमी दल सदैवसे ही हिन्दू धर्म विरोधी व राष्ट्रविरोधी गतिविधियोंमें संलिप्त पाया गया है; तथापि अनेक मूढ हिन्दू इस दलका समर्थन करते हैं ! यह दुःखद है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply