आगामी आपातकाल हेतु महत्त्वपूर्ण सूचनाएं (भाग – २)


आगामी कालमें सर्वत्र प्राकृतिक आपदाओंका प्रकोप होगा, यह बात अनके सन्त पिछले अनेक वर्षोंसे समाजको बता रहे हैं; किन्तु मैकाले शिक्षित हिन्दुओंको सन्तोंको इन बातोंपर विश्वास नहीं होता ! कुछ दिवसोंसे केरलमें बाढने प्रलयकी स्थिति निर्मित कर दी है ! द्रष्टा सन्तोंके अनुसार ऐसी स्थिति भारत एवं विश्वके अनेक स्थानपर आगामी छ: वर्षोंमें निर्माण होनेवाली है; अतः बाढकी स्थिति निर्मित होनेपर क्या करें ?, यह जानकार रखें, जिससे आपातकालमें ऐसी ज्ञानका उपयोग स्वयं एवं अन्योंके लिए किया जा सके । 

यदि बाढ आने तक कुछ समय हो –

  • बिजलीका मुख्य स्विच बन्द कर दें ।
  • गैसकी लाइन बन्द कर दें ।
  • घरकी मूल्यावन वस्तुएं तथा महत्त्वपूर्ण कागद अपने पास रखें या ऊपरी तलपर ले जाएं ।
  • घरकी प्लास्टिक बोतलें पीनेके पानीसे भर लें, बाढ आनेपर सबसे अधिक कठिनाई पीनेकी पानी मिलनेमें होती है । बिना भोजन कुछ दिवस रहा जा सकता है, बिना पानी अधिक दिवस जीवित रहना कठिन होता है; अतः पीनेके जलकी व्यवस्था रखें । घरके टब, सिंक, बाल्टी जो भी उपलब्ध हो, सभीको अच्छेसे धोएं और उसमें भी पीनेका पानी संगृहित कर लें ।
  • अपनी वाटिकामें (बगीचेमें) रखी वस्तुओंको घरमें ले आएं या या उसे अच्छेसे किसी वृक्ष या भवनसे बांधकर रखें ।
  • अपने पडोसियोंके साथ मिलकर, घरके बाहरी भीतोंके (दीवारोंके) चारों ओर रेतकी बोरियां लगाएं ।
  • अधिकारीयोंकी सूचनाके लिए रेडियो सुनते रहें और बाढ आनेकी सूचना मिलनेपर सुरक्षित स्थानपर या सहायता शिविरोंमें चले जाएं ।

जब बाढ आ चुकी हो –

  • बहते पानीमें पैदल न चलें । ६ इन्च (आधा फुट) पानीमें आप गिरके बह सकते हैं !
  • पानीमें डूबे मार्गमें वाहन न चलाएं । कोई दूसरा मार्ग ढूंढें या पानीका स्तर घटने तक रुकें । एक फुट वेगयुक्त पानीमें भी आप वाहनपर नियन्त्रन खो सकते हैं ।
  • बढते पानीमें आपका वाहन यदि रुक जाए तो तुरन्त उसे छोडकर ऊंचे स्थानकी ओर जाएं ।
  • गिरे हुए बिजलीके तारसे बहुत सावधान रहे । यदि यह पानीमें गिरी हो तो उस पानीमें जाना मृत्युका कारण बन सकती है । घरमें डूबे हुए बिजलीके तारसे भी यह संकट हो सकता है ।
  • सांप तथा अन्य पशु आपके घरमें घुस सकते है,  उनसे सावधान रहे, अंधेरेमें एक फूट पानीमें भी बिना प्रकाशकी व्यवस्थाके न जाएं ।
  • आस-पासके वृद्ध, बच्चों और विकलांगोकी सहायता कर, उन्हें सुरक्षित स्थानपर ले शीघ्र पहुंचाएं ।

जब आप बाढमें फंस चुके हों –

  • यदि आप घरके बाहर है तो ऊंचे स्थानपर चढनेका प्रयास करें ।
  • यदि आप घरमें हैं तो ऊपरी तल तथा छतकी ओर जाएं, जहांसे आवश्यकता पडनेपर आप सहायता मांग सकें ।
  • साथमें आपातकालीन स्तिथियों हेतु कुछ वस्तु अपने पास थैलीमें रखे लें । थोडा सूखा अल्पाहार, सूखे वस्त्र, भ्रमण भाष और थोडे पैसे भी साथमें रखें ।
  • बाढ आनेपर स्वयं तैर कर भागनेका प्रयास न करें, अपितु सहायताकर्मियोंकी प्रतीक्षा करें ।
  • अपने आराध्य या इष्ट देवताका नामजप करें ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution