कश्मीरमें हिन्दू शिक्षिकाकी हत्यापर फारूख अब्दुल्ला बोले, “अभी सब मारे जाएंगे” 


१ जून, २०२२
       जम्मू-कश्मीरके कुलगाममें आतङ्कियोंने एक बार पुनः वह किया जिसकी अपेक्षा नहीं की जा सकती थी । उन्होंने कापुरुष जैसा व्यवहारकर कश्मीरी हिन्दू शिक्षिकाकी ‘गोली’ मारकर हत्या कर दी । हत्याके उपरान्त ‘नेशनल कॉन्फ्रेंस’के वरिष्ठ नेता फारूख अब्दुल्लाने ‘बेतुका’ वक्तव्य दिया है । संवाददाताने उनसे पूछा था कि श्रीमानजी कुलगाममें शिक्षिकाको मारी गई है, तो उसपर उन्होंने कहा कि अभी मारे जाएंगे सब ।
       कश्मीरी हिन्दू शिक्षिकाकी हत्याके उपरान्त राहुल भट्टके पिताने मोदीजीसे पाकिस्तानपर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’की मांग की थी । कुछ दिन पूर्व राहुल भट्टकी हत्याके उपरान्त घाटीमें कश्मीरी हिन्दुओंका अभी क्रोध शान्त भी नहीं हुआ और यह घटना हो गई ।
       फरुख अब्दुल्ला एक निर्लज्ज राजनेता हैं, जिन्हें न कश्मीरकी चिन्ता है और न ही इन्हें भारतकी चिन्ता है । यह स्वयं और इनका परिवार विश्वासके योग्य नहीं है।  ऐसे राजनेताओं का सही स्थान कारागृह ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution