प्रयागराज हिंसाके सूत्रधार जावेद पंपके घरपर चला ‘बुलडोजर’, ‘पीडीए’ने किया था सूचित
१४ जून, २०२२
उत्तरप्रदेशके कानपुर जनपदमें ‘जुमे’की ‘नमाज’के उपरान्त हुए उपद्रवके मुख्य आरोपी जावेद पंपके घरपर आज बाबाका ‘बुलडोजर’ चला । करेलीके जे के आशियाना मोहल्लेमें यह घर १५०० वर्गफीटपर बना है । यह दो तलका घर है व शासनका आरोप है कि इसका मानचित्र ‘पास’ करवाए बिना ही इसे बनाया गया है । ‘पीडीए’द्वारा इस घरको १२ जूनको प्रातः रिक्त करनेका समय दिया गया था । इसके पश्चात रविवारको प्रातः ११ बजे ध्वस्तीकरणकी कार्यवाही भारी सुरक्षाबलोंकी उपस्थितिमें प्रारम्भ हुई ।
कुल ६४ उपद्रवियोंको प्रशासनने पकडा है जिनमें जावेद पंप भी है । इनमें ६२ की प्रतिभूति निरस्तकर उन्हें बन्दी बनाया गया है । दो अल्पवयीन अपराधियोंको बाल सुधारगृह भेजा गया है ।
प्रशासन व न्यायालयने उचित निर्णय लिया है । उपद्रवियोंको कठोर दण्ड हो तो वे पुनः ऐसे उपद्रव करनेका दुःसाहस नहीं करेंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply