दिसम्बर १०, २०१८
उत्तर प्रदेशके बुलंदशहरमें कथित रूपसे गोवंशके अवशेष मिलनेको लेकर भडकी हिंसाकी घटनाके पश्चात रविवारकी रात मथुराके कोसीकलां क्षेत्रमें भी इसी प्रकारके कथित अवशेष मिलनेके पश्चात दो गांवोंके लोगोंके मध्य तनाव व्याप्त हो गया । यद्यपि, प्रशासनने रातमें भारी संख्यामें पुलिस बलकी तैनाती कर स्थितिको बिगडनेसे पूर्व ही नियन्त्रणमें कर लिया । जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रके अनुसार इस प्रकरणमें अज्ञात लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट कर लिया गया है और गत २४ घण्टोंमें मिली जानकारीके अनुसार बन्दी बनानेके प्रयास जारी हैं । इस प्रकरणमें पुलिस सभी संदिग्धोंके यहां छापा मार रही है । इस सम्बन्धमें पुलिस उपाधीक्षक (छाता) जगदीश कालीरमनने बताया, ‘घटनाकी जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियोंके आदेशपर आसपास कई थानोंसे पुलिसबल वहां भेजकर स्थितिको बिगडनेसे पूर्व ही नियन्त्रणमें कर लिया गया और पशु अवशेषोंको जांचके लिए पशु चिकित्सा विवि स्थित राजकीय प्रयोगशालामें परीक्षण हेतु भेज दिया गया ।’ दूसरी ओर, मथुराके जनकपुरीके रहने वाले एक व्यक्तिने नौहझील थानेमें प्रकरण प्रविष्ट कराया है कि वह अपने साथियोंके साथ वाहनसे बीती रात शेरगढ होते हुए मथुरा आ रहा था, तो उसने एक वाहनमें गायें लदी हुई देखी । व्यक्तिने कहा है कि उसने गो तस्कर होनेके शंकामें उस वाहनको रुकवानेका प्रयास किया तो वह तीव्र गतिसे कारमें टक्कर मारकर भागनेके पश्चात कुछ दूर आगे जाकर पलट गया । उसमें सवार कुछ लोग तो भाग गए, परन्तु एक व्यक्ति उनके हाथ आ गया, जिसे पुलिसके सुपुर्द कर दिया गया । उसका अभिज्ञान बुलंदशहरके अरनिया क्षेत्रके शाहिदके रूपमें किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमारने बताया, ‘‘दिन निकलनेपर उस गाडीके निकट एक युवकका शव पडा मिला । जिसे बीती रात पकडे गए युवक शाहिदने अपने मामाके लडके मुन्नाके रूपमें पहचाना है । इसमें भी प्रकरण प्रविष्ट कर जांच की जा रही है । शाहिदने कुछ और लोगोंके नाम बताए हैं, जिनका पता लगाया जा रहा है ।’’
“प्रत्येक स्थानसे और अब ब्रज भूमिसे भी गोवंशकी हत्या व मांसके अवशेष मिलना हिन्दुओंके लिए लज्जाका विषय है ! हिन्दुओंने धर्मका त्याग किया, जिसके कारण गौमाताकी इतनी दुर्गति हो रही है । अतः अब धर्मनिष्ठ राज्यकी स्थापना आवश्यक है ।”- समम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply