‘बुर्का’ विवादके पक्षमें आए ओवैसी कहा, “नोबेल पुरस्कारवालोंको भी ‘हिजाब’से समस्या नहीं”


१० फरवरी, २०२२
       कर्नाटकके ‘बुर्का’ विवादका प्रभाव अब राजनीतिपर भी दृष्टिगत होने लगा है । ‘हिजाब’के विवादपर ‘ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन’के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने कहा है कि ‘हिजाब’ पहनकर महिलाएं ‘फुटबॉल वर्ल्ड कप’ खेल सकती हैं, ‘इंटरनेशनल बास्केटबाल टूर्नामेंट’में सहभागी हो सकती है; परन्तु आप यहां क्या कर रहे हैं ? उन्होंने केन्द्र शासनपर आरोप लगाते हुए कहा, “क्या ‘बेटी बचाओ बेटी पढाओ’के घोषपर देशको कहां लेकर जा रहे हैं ?” ‘हिजाब’ प्रकरणपर किसी भी राजनीतिक दलद्वारा वक्तव्य न दिए जानेपर ओवैसीने आजतकसे कहा कि इस प्रकरणको लेकर सभी राजनीतिक दलोंको बोलना चाहिए । किससे भयभीत हो रहेहैं ? यदि नहीं बोले तो १० मार्चको परिणाम भुगतना पडेगा । औवेसीने यह भी कहा कि ‘बीजेपी’की जनयात्रामें मुसलमान महिलाएं ‘हिजाब’ पहनकर जाती है एवं नड्डाजीकी आरती उतारती हैं; परन्तु वहां उन्हें कोई आपत्ति नही है, तब सब अच्छा है । ओवैसीने यह भी कहा कि यमनकी एक लडकीको ‘नोबेल प्राइज’ मिला, वह भी हिजाबमें है । अर्थात ‘नोबेल प्राइज’ देने वालोंको भी कोई आपत्ति नहीं । वहीं उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी व योगी शासनपर प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने ५ वर्षोंमें ‘मदरसों’को एक पैसा भी नहीं दिया है । देवबंद एक ‘स्कूल ऑफ थॉट’ है । यहांके जितने भी ‘स्कॉलर’ है, वह भारतकी भूमिसे प्रेम करते हैं । इनका तालिबान व अफगानिस्तानसे सम्बन्ध बताना अयोग्य है ।
      ओवैसी भी ‘हिजाब’पर केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं । ‘हिजाब’से हिन्दुओंको भी कोई समस्या नहीं है । समस्या केवल ‘हिजाब’को माध्यम बनाकर, जिहाद और अराजकता फैलानेसे है । जो महिलाएं ‘हिजाब’ पहनकर विद्यालय जाना चाहती हैं, ओवैसी उन्हें कहें कि ‘हिजाब’ पहनकर मस्जिद जाकर दिखाएं, यह अधिक आवश्यक है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution