बिहार विधानसभामें ‘एआईएमआईएम’के नेता अख्तरुल इमानने राष्ट्रगीत गानेसे किया मना, पूछा, “क्या कोई संवैधानिक अनिवार्यता है ?”


४ दिसम्बर, २०२१
            बिहार विधानसभाके शीत कालीन सत्रमें ‘स्पीकर’ विजय कुमार सिन्हाने सत्रके प्रथम दिन राष्ट्रगान (जन-गण-मन) व अन्तिम दिन राष्ट्रगीत (वन्दे मातरम) गानेकी परम्परा प्रारम्भ की ।
            इसपर अख्तरुल इमानने आपत्ति दर्शाई । उन्होंने पूछा कि कहां लिखा है कि राष्ट्रगीत गाना अनिवार्य है ? क्या यह संवैधानिक दबाव है ? वे बोले कि न वे वन्देमातरम गाते हैं, न गाएंगे ।
           उनकी टिप्पणीके बाद ‘भाजपा’ विधायक हरि भूषण ठाकुरने इसे देशद्रोही कार्य बताते हुए कहा कि उनके विरुद्ध कार्यवाही होनी चाहिए । उन्होंने कहा कि भारतका अन्न व जल ग्रहणकर ये लोग भारतके विभाजनकी जिहादी मानसिकता रखते हैं । ‘बीजेपी’ नेता संजय सिंहने कहा कि ऐसे लोगोंको देशमें रहनेकी आवश्यकता नहीं है ।
         उल्लेखनीय है कि अख्तरुल इमान पूर्वमें भी अपने व्यक्तव्योंके कारण चर्चामें आए थे । उन्होंने जनसङ्ख्या वृद्धिके विरोधमें वक्तव्य दिया था । उन्होंने कहा था कि कुछ विशिष्ठ विचारधारावाले लोग देशका वातावरण दूषित करना चाहते हैं ।  उनकी दृष्टिमें जनसङ्ख्या नियन्त्रण आवश्यक नहीं है ।
        अख्तरुल इमानसे पूछा जाना चाहिए कि संवैधानिक बाध्यता तो उनके और उनके राष्ट्रविरोधी जिहादी समूहके भारत जैसे पवित्र देशमें रहनेकी भी नहीं है, तो वे कब देशसे पलायन करेंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution