आजमगढमें गुप्त रूपसे हिन्दुओंका कराया जा रहा था धर्म परिवर्तन, छापा मारकर ‘पुलिस’ने ‘पादरी’को बनाया बन्दी


३० मई, २०२२
         घटना आजमगढके कंधरापुर ‘थाना’ क्षेत्रके कुआं गांवकी है, जहां धर्म परिवर्तन करानेके प्रकरणमें ‘पुलिस’ने हिन्दू जागरण मंचके कार्यकर्ताओंके सहयोगसे छापेमारी की और ‘फादर’ बने एक व्यक्तिको बन्दी बनाया है । आरोपीका नाम मोरल बताया जा रहा है ।
      कंधरापुरके कुआं गांवमें बहुत दिनोंसे इस घरमें धर्म परिवर्तनका कार्य किया जा रहा था और वहां सैकडोंकी संख्यामें महिलाएं और पुरुष उपस्थित थे । ये लोग धार्मिक ग्रन्थके साथ प्रार्थना करते हुए देखे गए ।
       पुलिस और हिन्दू जागरण मंचके कार्यकर्ताओंके पहुंचनेपर वहां ‘अफरा-तफरी’ मच गई । प्रथम तो धर्म परिवर्तन करानेवाले और उसके कुछ साथी आक्रमण करने लगे; परन्तु ‘पुलिस’ने उन्हें नियन्त्रित कर लिया । ‘पुलिस’ने धार्मिक शिक्षा दे रहे ‘फादर’ सहित अन्य लोगोंको अभिरक्षामें (हिरासतमें) लिया है और धर्म परिवर्तन अधिनियमके अन्तर्गत प्रकरण प्रविष्टकर आगे की ‘कानूनी’ कार्यवाही कर रही है ।
      जहां कहीं भी धर्म परिवर्तनका प्रकरण देखनेमें आए तो वहांके हिन्दू समाजके लोगोंद्वारा त्वरित हिन्दू संगठनों अथवा पुलिसको सूचित किया जाना चाहिए । ऐसा करके सभी हिन्दू भाई बहन अपना कर्तव्य निभाए । यह भी एक राष्ट्र सेवा ही है । हमें अपने कर्तव्योंका भान होना अति आवश्यक है, तब कहीं जाकर हम हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनाका स्वप्न देखनेके खरे अधिकारी होंगे । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution