भाजपा विधायकका केंद्र सरकारको पत्र, कहा- बदला जाए अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयका नाम


अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयमें (एएमयू) विवाद रुक ही नहीं रहा है। जिन्नाके चित्रका विवाद समाप्त भी नहीं हुआ था कि भाजपा विधायकने एक वृत्तांत देकर नया विवाद खडा कर दिया है। छपरौलीसे भाजपा विधायकने एएमयूके नामपर प्रश्न करते हुए नाम बदलनेकी मांग की है। इसके लिए विधायकने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारको पत्र लिखा है।

भाजपा विधायक सहेंद्र सिंह रमालाका कहना है कि यदि अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयका नाम बदल दिया जाए तो वहां धर्म और व्यक्ति विशेषपर होने वाली राजनीति समाप्त हो जाएगी और कभी विवाद नहीं होगा। विधायकके अनुसार एएमयूमें धर्मकी आडमें राजनीति होती है जो ठीक नहीं है। यही नहीं, जिन्नाके चित्रके पीछे भी उन्होंने किसी निजी व्यक्तिका स्वार्थ होने की बात कही ।

विधायक सहेंद्र सिंह रमालाने एएमयूका नाम बदलकर महाराजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय रखे जाने की बात कही है। विधायक एएमयूके लिए महाराजा महेंद्र प्रतापने अपने वंशजोंकी धरतीको दान में दिया था, इसलिए इसका नाम भी उन्हींके नामपर होना चाहिए। ज्ञात है कि सहेंद्र सिंह रमाला बागपतकी छपरौली विधानसभा क्षेत्रसे विधायक है, जोे आरएलडी से निकाले जानेके बाद भाजपा में सम्मिलित हुए है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution