जिस अमजदके ‘ऑटो’से विद्यालय आती-जाती थी, उसीने स्नातककी हिन्दू छात्राको फंसाया : उलटा उसे ही भिजवाया कारागृह, २ बच्चोंका है पिता


१६ मई, २०२२
       उत्तर प्रदेशके सहारनपुर जनपदसे ‘लव-जिहाद’का चौंकानेवाला प्रकरण उजागर हुआ है । यहां अमजद नामके व्यक्तिने पहले एक हिन्दू युवतीको नाम परिवर्तितकर अपने ‘झूठे’ प्रेमजालमें फंसाया और उसे भगा ले गया । तत्पश्चात उससे बच्चा चोरी करवाने लगा । इसके उपरान्त पीडिताको कारागृह भिजवा दिया ।
      प्रतिवेदनके अनुसार, यह घटना सहारनपुर ‘थाना’ ग्रामीण कोतवालीकी बताई जा रही है । पीडिता बेटी स्नातककी छात्रा थी और अक्सर वह ‘ऑटो’से ही विद्यालय आती-जाती थी । इसी मध्य अवसरका लाभ उठाते हुए ‘ऑटो’ चालक अमजदने नाम परिवर्तितकर अपने प्रेमके जालमें फंसा लिया । ‘धीरे-धीरे’ दोनोंमें निकटता बढी और एक दिन अमजद उसे लेकर भाग गया । यद्यपि, वह उसे लेकर अपने घर जानेके स्थानपर जनपद चिकित्सालय गया । उसने पीडिताको बताया कि उसका कोई सम्बन्धी वहां ‘भर्ती’ है ।
      आरोपितने पीडिताको दो दिनतक वहीं रखा और कुछ समय उपरान्त बच्चा चोरीका षड्यन्त्र रचकर उसे कारागृह भिजवा दिया । कारागृहमें लगभग ८ माहतक पीडिता रही । इस मध्य उसके परिजन कारागारमें उससे मिलते रहे, उसी मध्य उसने अपनी समूची आपबीती बता दी । पीडिताकी मांके अनुसार, आरोपित अमजद पूर्वसे ही विवाहित है और उसके २ बच्चे भी हैं । यद्यपि ८ माहका दण्ड काटनेके उपरान्त शुक्रवार, १३ मई २०२२ को जब कारागृहसे बाहर आई तो वह अत्यधिक भयभीत थी । प्रशासनने उससे उसके घर भेजनेका प्रयास किया; किन्तु उसने घर जानेसे मनाकर दिया तो उसे नारी निकेतन भेज दिया गया ।
      देशके विभन्न क्षेत्रोंसे प्रतिदिन जिहादी अभिज्ञान छुपाकर हिन्दू युवतियोंका जीवन नरकमय बना रहे हैं । यह हम सभीका कर्तव्य है कि अपनी युवा पीढीको शिक्षित भी करें और हम सभी भी सजग रहकर इन जिहादियोंपर विधानकी कार्यवाही करवाकर इनको सही स्थान कारागृह पहुंचाएं ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution