‘वो तो फातिहा जला रहा था, अल्लाह देते हैं बरकत’, ‘ऑल्ट न्यूज’के जुबैरने भोजनमें थूकवाले दृश्यपटको दी ‘क्लीन चिट’ देते हुए कहा, “हवा फूंक रहे”
८ नवम्बर, २०२१
‘ऑल्ट न्यूज’के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैरने ‘फैक्ट-चेकिंग’के ‘बहाने’ भोजनपर थूकनेवाले एक मुसलमान व्यक्तिके व्यवहारको उचित ठहरानेका प्रयास की । ‘ट्विटर’पर एक ‘यूजर’ने दृश्यपट साझा किया है । इसमें एक मुसलमान व्यक्ति श्वेत ‘टोपी’ पहने हुए भोजनपर थूकता हुआ दिखाई दे रहा है । मोहम्मद जुबैरसे यह दृश्यपट कबका है ? यह पता लगानेके लिए कहते हुए ‘ट्विटर यूजर’ने लिखा, “Wtf, कृपया इसका ‘फैक्ट चेक’ करें जुबैर कि क्या यह ‘मौलाना’ थूक रहा है या कुछ और कर रहा है ?”
इसके पश्चात त्वरित ही ‘ऑल्ट न्यूज’के सह-संस्थापकने एक लेखके माध्यमसे इसका उत्तर दिया, जिसका शीर्षक था, “पूर्वके दृश्यपटको अनुचित प्रकारसे दिखाकर सार्वजनिक किया जा रहा है, यह भोजन ग्रहबन्दीके (लॉकडाउनके) समय निर्धनोंको बांटनेके लिए था और इसे थूकनेसे जोडकर दिखाया जा रहा है ।” ‘ऑल्ट न्यूज’के लेखमें प्रतिवाद (दावा) किया गया है कि यह १५ दिसम्बर २०१८ का एक ‘पुराना’ दृश्यपट है ।
जुबैरद्वारा साझा किए गए लेखमें ‘ऑल्ट न्यूज’के समूहने भोजनपर थूकनेको ‘हवा’ फूंकना बताते हुए, इस घिनौने कृत्यको उचित ठहरानेका प्रयास किया । उन्होंने लिखा, “दृश्यपटमें वास्तवमें क्या हो रहा है ? यह जाननेके लिए हमने एक ‘इस्लामिक’ विद्वानसे सम्पर्क किया ।” विद्वानने कहा, “इसे ‘फातिहा जलाना’ कहा जाता है । यह भोजन पकानेके पश्चात किया जाता है । भोजनके ऊपर ‘कुरान’की कुछ ‘आयतें’ पढी जाती हैं, जिससे ‘अल्लाह’ प्रत्येक प्रकारके रोगियोंसे दूर रखे या उसकी इच्छापूर्ति के लिए होता है; इसलिए कुछ ‘हवा’ फूंकते हैं और कुछ नहीं ।” लेखमें यह भी लिखा गया है, “यह फातिहा है, जहां आप कुछ भोजन निकालते हैं और ‘अल्लाह’से वृद्धि (बरकत) मांगते हैं ।”
इस प्रकारके अनर्गल ‘फैक्ट चेक’ करनेवाले ‘ऑल न्यूज’ जैसे हिन्दू विरोधी ‘मीडिया’ समूहको प्रतिबन्धित कर देना चाहिए । जिनको हिन्दुओंके प्रत्येक पर्वमें त्रुटि और हास्य दृष्टिगत होता है और मुसलमान पन्थके सभी कृत्य ‘अल्लाहकी बरकत’ लगते है । इन तथाकथित ‘मीडिया’ समूहोंका अनुज्ञा-पत्र (लाइसेंस) तत्काल प्रभावसे निरस्त करना चाहिए और इनपर कठोर कार्यवाही भी हो, यह प्रशासन सुनिश्चित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply