तीन बच्चोंके पिता चालकने बंटी बनकर हिन्दू युवतीको फांसा, विवाहका झांसा देकर कई बार बनाए सम्बन्ध : धर्मान्तरणका दबाव, मारपीट
११ मई, २०२२
उत्तराखंडसे ‘लव-जिहाद’का एक प्रकरण सामने आया है । अंबालाकी रहनेवाली कंचन नामकी युवतीने उत्तराखंडके एक मुसलमान युवकपर धर्म छुपाकर सम्बन्ध रखने, तत्पश्चात धर्म-परिवर्तनका दबाव डालनेका आरोप लगाया है ।
युवतीने इस विषयमें ‘मीडिया’से बात करते हुए बताया, “मैं अंबालाकी रहनेवाली हूं । मेरे ४-५ वर्ष पूर्व अंबालामें एक ‘एंबुलेंस’वालेसे भेंट हुई थी । वह मेरे चिकित्सालयमें आया था । उसने अपना नाम बंटी बताया था । स्वयंको हिन्दू बताकर मेरे साथ सम्बन्धमें आया था । उसने मेरी कुछ ‘वीडियो’ जिसके कारण उसने मुझे विवाहके झांसेमें लिया । उसने चिकित्सालय खोलनेके नामपर असत्य बोलकर मुझे देहरादून बुलाया । यहां आकर मुझे पता चला कि वह विवाहित है और तीन बच्चोंका पिता है ।
विदित हो कि गत दिनों उत्तराखंडके अल्मोडामें ‘लव-जिहाद’का प्रकरण सामने आया था । मुरादाबाद और हरिद्वारके रहनेवाले चार मुसलमान युवकोंके साथ बग्वालीपोखर क्षेत्रके जलपान गृहमें एक अवयस्क हिन्दू युवतीको देखकर स्थानीय लोगों और कुछ हिन्दू संगठनोंने ‘लव-जिहाद’का आरोप लगाते हुए ‘पुलिस’में परिवाद दिया । परिवादके उपरान्त ‘पुलिस’ने शुक्रवार २३ जुलाई २०२१ को चार आरोपित मुसलमान युवकोंको बन्दी बनाया था ।
क्षेत्र और राज्य कोई भी हो, जिहादी अपना अभिज्ञान छुपाकर एवं भयमुक्त होकर हिन्दू युवतियोंके जीवनको नरकमय बना रहे हैं । आवश्यकता है युवाओंको धार्मिक शिक्षा देकर श्रेष्ठ सनातन संस्कृतिके विषयमें बताया जाए एवं इन जिहादियोंके कुकृत्योंसे भी अवगत कराया जाए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply