अमेरिका : गत तीन सप्ताहमें तीसरे बडे आक्रमणमें सिखकी मृत्यु !


अगस्त १७, २०१८

अमेरिकामें एक बार पुनः अल्पसंख्यक सिखपर आक्रमणका प्रकरण सामने आया है, जहां न्यूजर्सीमें एक भण्डारगृहमें सिख आदमीको मार दिया गया ! तीन सप्ताहके भीतर यह देशमें अल्पसंख्यक सिख समुदायपर आक्रमणका तीसरा प्रकरण है ! 

त्रिलोक सिंह नामके सिखको उसके भण्डारगृहमें मृत पाया गया ! गुरुवारको मृतकके चचेरे भाईने त्रिलोकको भण्डारगृहके भीतर मृत अवस्थामें देखा । उनकी छातीपर किसी धारदार शस्त्रसे किए आक्रमणका घाव था ! विवरण अनुसार ‘एसेक्स काउण्टी अभियोजक कार्यालय’की ओर से इसे हत्या बताया गया है, यद्यपि अबतक हत्याका कारण स्पष्ट नहीं है ।

मृतक सिंह दयालु प्रवृत्तिके व्यक्ति थे । उनकी पत्नी और बच्चे भारतमें रहते हैं । वे अपने कुटुम्बका पालन-पोषण करनेके लिए स्वयंका भण्डारगृह चला रहे थे । उनके कुटुम्बने अब भण्डारगृहको बन्द कर दिया है; क्योंकि अमेरिकामें निरन्तर सिखोंपर हो रहे प्रहारके कारण सिख समुदाय भयभीत है । समाचार विवरणमें कहा गया है कि सिंहने ‘कम से कम’ छह वर्षो तक अपनी दुकान चलाई । एक फेसबुक लेखमें नागरिक अधिकार संगठन ‘सिख कॉएलेशन’ने सिंहके कुटुम्ब, दोस्तों और स्थानीय समुदायके प्रति संवेदना व्यक्त की ।

‘न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी सेण्टर फॉर रिलिजन एण्ड मीडिया’के एक विद्वान सिमर जीत सिंहने सिंहकी मृत्युपर ‘ट्वीट’ कर कहा, “यह गत एक सप्ताहमें किसी सिखपर तीसरा आक्रमण है ! इस दुःखके समाचारसे आहत हूं ।”

गत तीन सप्ताहमें तीन बडे आक्रमण

बता दें कि इससे पूर्व छह अगस्तको कैलिफोर्नियाके मोंटेकामें ७१ वर्षीय सिख साहिब सिंहपर प्राणघातक आक्रमण हुआ था । इस आक्रमणका मुख्य आरोपी एक पुलिस अधिकारीका पुत्र टायरोन मैकएलिस्टर था । साहिब सिंह उस समय प्रातः घूमनेके लिए निकले थे । टायरोन मैकएलिस्टर (१८) और एक अन्य किशोरको लूटपाट और आक्रमणके आरोपोंके अन्तर्गत बन्दी बना लिया गया है ।

वहीं, इसी ३१ जुलाईको ५० वर्षीय सुरजीत माल्हीके साथ मारपीट हुई थी । माल्ही कैलिफोर्नियामें अपने घरके निकट अमेरिकी प्रतिनिधि जेफ डेनहमके लिए राजनीतिक सामग्री चिपका रहे थे । इसी मध्य दो श्वेत आदमियोंने उनपर आक्रमण कर दिया और चिल्लाते हुए जातिगत टिप्पणी की । उन्होंने कहा, ‘‘तुम्हारा यहां स्वागत नहीं है, अपने देश वापस जाओ !’’

स्रोत : दैनिक जागरण



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution