सितम्बर २१, २०१८
अमेरिकामें सत्ताधारी ‘रिपब्लिकन पार्टी’ने समाचारपत्रमें दिए गए उस विज्ञापनको लेकर हिन्दुओंसे क्षमा मांगी है, जिसमें अल्पसंख्यक समुदायके मतदाताओंको लुभानेके लिए टेक्सासमें विज्ञापनमें भगवान गणेशके चित्रका दुरुपयोग किया गया था । इस विज्ञापनके कारण अल्पसंख्यक समुदायकी भावनाएं आहत हुईं । गणेश चतुर्थीके अवसरपर प्रकाशित विज्ञापनमें भगवान गणेशके चित्रका प्रयोग किया गया था । इसके साथ ही लिखा गया था, आप एक गधेकी पूजा करेंगे या एक हाथी की ? यह आपकी पसन्द है ।
‘रिपब्लिकन पार्टी’का चुनाव चिह्न हाथी है, जबकि ‘डेमोक्रेटिक पार्टी’का चुनाव चिह्न गधा है । भारतीय अमेरिकी समुदायने एक भारतीय-अमेरिकी समाचारमें पार्टीके इस विज्ञापनमें भगवान गणेशके चित्रके दुरुपयोगको अपमानजनक बताया था । विज्ञापनका प्रकाशन करने वाली पार्टीकी काउंटी इकाई, ‘फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी’ने क्षमा मांगते हुए स्पष्ट किया कि यह किसी भी रूपमें हिन्दू प्रथाओं या परम्पराओंका अपमान करनेके उद्देश्य से नहीं था । ह्यूस्टनके एक अधिकार समूह हिन्दू अमेरिकन फाउण्डेशनने (एचएएफ) ‘फोर्ट बेंड काउंटी रिपब्लिकन पार्टी’से विज्ञापनके लिए क्षमा मांगनेको कहा था ।
“कैसे कोई हिन्दुओंके देवी-देवताओंका अपमान कर बादमें क्षमा मांग निकल लेता है ! इसका अर्थ स्पष्ट है कि हिन्दुओंका धर्माभिमान शून्य हो चूका है !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply