दिसम्बर २, २०१८
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार पुनः विवादोंमें है । इस बार आरोप लगे हैं कि यहांके छात्रवासमें मांसके तेलमें पूडियां तलकर छात्रोंको परोसी गई हैं ! इस बातकी पूरे विश्वविद्यालयमें बातें हो रही हैं । छात्रोंने इस घटनाकी लिखित परिवाद की है । यद्यपि पत्रकारोंने जब विश्वविद्यालयके पीआरओसे इसपर प्रश्न किया तो उन्होंने नकार दिया ।
एएमयूके एसएस उत्तरी हॉलमें दो दिवस पूर्व छात्रोंको खानेमें पूडी दी गई । शाकाहारी छात्रोंका आरोप है कि जिस तेलसे मांसको तला गया था, उसीमें तली गई पूडियां यहांके शाकाहारी छात्रोंको खिला दी गई है ! छात्रोंने इस बातकी लिखित परिवाद उपकुलपतिसे की है । विश्वविद्यालयकी ओरसे कोई कार्रवाई नहीं होनेपर छात्रोंने पत्रकारोंको बुलाकर इस बातकी जानकारी दी । छात्रोंका कहना है कि इसप्रकारकी घटनासे मानसिक दबाव अनुभव कर रहे हैं ।
छात्रोंकी मांग है कि शाकाहारी छात्रोंके खानेकी व्यवस्था अलगसे की जाए । छात्र सोनवीरने कहा कि विश्वविद्यालयके रसोईएने जानबूझकर ऐसा कृत्य किया है । रसोईएके इस कृत्यसे कई छात्रोंको नहीं चाहते हुए भी मांसके तेलमें बनी पूडियां खानी पडी है । यह बात छात्रोंको भीतरसे खाए जा रही है ।
एएमयूमें खत कुछ दिवसोंसे विवाद निरन्तर आते जा रहे हैं । इस प्रकरणमें एएमयू प्रशासनकी ओरसे पीआरओ उमर पीरजादाने इस प्रकारकी कोई भी घटना होनेसे स्पष्ट मना किया है ।
“जिसप्रकार विश्वविद्यालयके धर्मान्ध उपकुलपति व रसोइयाको सुअरका मांस प्रतिबन्धित है, उसीप्रकार हिन्दुओंको सभी मांस है; अतः यह दुष्कृत्य अस्वीकार्य है ! केन्द्र शासन ऐसे विश्वविद्यालयोंपर संज्ञान लेकर कार्यवाही करें, ऐसी सभी हिन्दुवादियोनकी अपेक्षा है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply