भाजपासे जुडनेपर तृणमूल शासनके गुण्डोंने की नन्द पण्डितकी हत्या, समाचार जगत भी मौन !!


फरवरी १२, २०१९


भारतीय जनता पार्टीसे एक व्यक्ति जुडा, तृणमूलके लोगोको वो पसंद नहीं आया । उसपर और उसके पितापर आक्रमण कर दिया गया, उसके पिताको तृणमूल कार्यालय ले जाया गया और मार दिया गया ।

यह घटना पश्चिम बंगालके मेदनीपुरकी है, जहांपर संजय पण्डितके पिता नन्द पण्डितको मार डाला गया और संजय पण्डित चिकित्सालयमें अधमरी स्थितिमें संघर्ष कर रहे हैं और ऐसा इसलिए हुआ; क्योंकि संजय पण्डित भाजपासे जुड गया था और इससे ममता बैनर्जीके स्थानीय नेता और कार्यकर्ता क्रोधित हो गए थे ।

घटनाक्रमके अनुसार रविवार, १० फरवरीकी रात्रि लगभग ११.३० बजे केशपुरके मुगबासन पंचायत क्षेत्रके कोनार गांवमें दो पक्षोंमें मारपीट आरम्भ हो गई । जिसमें नंद पण्डित (५२), उसका पुत्र संजय पण्डित व भाई अजीत पण्डित चोटिँ हो गया । मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज व चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराए जानेपर नंद पण्डितकी मृत्यु हो गई, जबकि दो अन्यकी चिकित्सा आरम्भ कि गई । मारपीटका कारण पीडित परिवारके कुछ दिवस पूर्व भाजपासे जुडना बताया जा रहा है । भाजपाकी घाटाल संसदीय क्षेत्र समितिके अध्यक्ष जयंत मण्डलने कहा कि पण्डित परिवार कुछ दिवस पूर्व भाजपामें सम्मिलित हो गया था । नंदकी पत्नी पद्माने भी आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक होनेके चलते गांवके कुछ लोग उन्हें उद्विग्न कर रहे थे । सरस्वती पूजाके उपलक्ष्यमें आयोजित संकीर्तनके समय टीएमसी समर्थकोंने परिवारके सदस्योंको पकडकर पीटना आरम्भ कर दिया । जिससे उनके पतिकी मृत्यु हो गई ।


उल्लेखनीय है इससे पूर्व भी बंगालमें कई बीजेपीके कार्यकर्ताओंको मारा जा चुका है और एक भी प्रकरणमें अबतक न्याय नहीं हुआ है । प्रत्येक प्रकरणमें तृणमूलके लोगोंपर ही आरोप है ।

 

“ममता बैनर्जीकी विचारधारा पूर्णतया राष्ट्रविरोधी हो चुकी है । वे खुलेमें ही रोहिंग्या आतंकियोंका समर्थन करती हैं । बांग्लादेशी मुसलमानोंको बंगालमें घुसाती हैं और फिर वहीं धर्मान्ध बंगालको न रहने योग्य स्थान बना देते हैं । इतना होनेपर भी अहंकार इतना अधिक है कि कार्यवाही करनेपर चेतावनी भी देती हैं ! ऐसेमें यदि केन्द्र चाहता है कि पश्चिमी बंगाल इस देशसे जुडकर रह पाए तो कुछ कडा पग उठाना होगा । आए दिन भाजपा कार्यकर्ताओं व नेताओंकी हत्याओंपर समाचार जगत भी मौन रहता है; क्योंकि मरनेवाले हिन्दू होते हैं ! यह सब प्रकरण लोगोंको भी भाजपासे दूर रखेंंगें और फिर एकप्रकारसे इस्लामिक राज्य आना निर्धारित है; अतः केन्द्र त्वरित इस राज्य शासनको निरस्तकर वहांके हिन्दुओंको मुक्ति दें !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : दैनिक भारत & जागरण

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution