‘ईसाई संस्थाओंने ही सामाजिक न्याय दिलाया तथा प्रत्येक व्यक्तिको शिक्षा उपलब्ध करवाई !’ – एम अप्पावू, विधानसभा अध्यक्ष, तमिलनाडु
१७ मार्च, २०२२
सत्ताधारी द्रमुकके (द्रविड मुनेत्र कळघमके अर्थात द्रविड प्रगति संघके) विधायक तथा विधानसभाके अध्यक्ष एम अप्पावू तिरुनेलवेलीके पल्ल्यामकोट्टई स्थित सेंट जेवियर महाविद्यालयके एक पुरस्कार समारोहमें सम्मिलित हुए थे । इस कार्यक्रममें उन्होंने कहा कि इसाई संस्थाओंने ही समाजको द्रविड विचार पद्धति सिखाई, सामाजिक न्याय दिलाया तथा सभीको शिक्षा उपलब्ध करवाई । द्रमुक सत्तामें आनेके पश्चात मुख्यमन्त्रीसे लेकर सभी मन्त्रियोंतक, द्रमुकके कुछ लोगोंने दलको सत्तामें लाने हेतु योगदान दिया है; बारम्बार ऐसा वक्तव्य दिया है । ऐसा कहा जा रहा है, कि अप्पावूका यह वक्तव्य ईसाइयोंकी चरण वन्दना करने हेतु ही किया गया है ।
ईसाई संस्थाओंने ही हिन्दुओंका धर्मान्तरण कर समाजमें फूट डालनेका प्रयास किया, साथ ही शिक्षाके नामपर छात्रोंका वैचारिक धर्मान्तरण किया । तमिलनाडुके विधानसभा अध्यक्षद्वारा ऐसे लोगोंका उदात्तीकरण करना उनका वैचारिक ‘दिवालियापन’ ही है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply