मिशनरियोंका एक और दुष्कृत्य, गाजीपुरमें ३० हिंदू परिवारोंको ईसाई बनाया !!


नवम्बर १३, २०१८

गाजीपुर जनपदके खानपुर क्षेत्रमें धर्मान्तरणका प्रकरण सामने आया है । खानपुर क्षेत्रके जल्दीपुर, नेवादा और बुझवल गांवमें लगभग तीस हिंदू परिवारोंके ईसाई धर्म अपनानेके समाचखर सामने आ रहे है । यद्यपि ईसाई धर्म अपनाने वाले हिंदू परिवार इस बातसे मना कर रहे है और प्रकरणपर कुछ भी बोलनेको तैयार नहीं हैं, लेकिन इन गांवोंके कई घरोंपर ईसाईयोंका प्रतीक चिन्ह ‘क्रॉस’ दिखाई दे रहा है ! धर्मांतरणकी सूचनापर प्रशासनने जांचके आदेश दिए हैं !

बताया जा रहा है कि खानपुर क्षेत्रके नेवादा, जल्दीपुर और बुझवल गांवके निकट तीस हिंदू परिवारों गुप्त रूपसे ईसाई बन गए ! इन गांवोंके कई घरोंके बाहर ‘क्रॉस’ बनाया गया है । घरोंके भीतर ईसा मसीहका चित्र रखा गई है, लेकिन इस प्रकरणमें लोग कुछ भी बोलनेसे सकुचा रहे हैं; लेकिन इन परिवारके बच्चोंने ईसाईयोंकी प्रार्थना सभामें जाने और ईसा मसीहकी पूजाकी बात स्वीकारी है । लोगोंका कहना है कि रोग और परेशानीसे छुटकारेके लिए वे लोग ईसाई प्रार्थना सभामें गए हैं । जबकि प्रबुद्ध लोगोंका मानना है कि हिंदू समाजके गरीब लोगोंको ईसाई मिशनरियां प्रलोभन देकर लंबे समयसे धर्म परिवर्तनके खेलमें लगी हैं ।

डीएम के बालाजीका कहना है कि गत दिनों जौनपुर जनपदके चंदवक क्षेत्रमें धर्म परिवर्तनका प्रकरण गाजीपुरसे सम्बन्धित हो सकता है । ऐसेमें पूरे प्रकरणकी गंभीरतासे जांच और कार्यवाहीके आदेश दिए गए हैं ।

“माननीय मुख्यमन्त्रीजीसे हिन्दुओंको काफी अपेक्षाएं है; अतः योगी इसपर कठोरसे कठोर कार्यवाही करें और मिशनरियोंका कुचक्र अपने राज्यसे समाप्त करें, ऐसी हिन्दुओंकी उनसे अपेक्षाएं है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

स्रोत : न्यूज १८



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution