जिहादीके जालमें नहीं फंसी छात्रा तो हत्याकी देने लगा धमकी, आगरा पुलिसने बनाया बन्दी


१६ नवम्बर, २०२१
            उत्तर प्रदेशके आगरा जनपदमें पुनः एक ‘लव जिहाद’के प्रयासका प्रकरण उजागर हुआ है । यहां स्थित कमला नगर ‘थाना’ क्षेत्रमें रहने वाली एक १० कक्षाकी छात्राको मोहम्मद अनसने अपना हिन्दू नाम अन्नू रखकर जालमें फंसनेका प्रयास किया । जब छात्राने उसके प्रस्तावको अस्वीकार कर दिया तो जिहादी उसे उसकी हत्या करनेकी धमकी देने लगा । इसके पश्चात पिताद्वारा परिवाद प्रविष्ट करनेपर आरोपीको १५ नवम्बरको बन्दी बना लिया गया । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार कक्षा १० में पढनेवाली छात्राने ‘इंस्टाग्राम’पर अपना खाता बना रखा था । वहीं अन्नू नाम रखकर अनस उसका ‘फॉलोअर’ बन गया । वार्तालापके मध्य उसने छात्राका चलभाष क्रमांक प्राप्त कर लिया एवं उसे विद्यालय एवं ‘कोचिंग’ जाते समय फांसनेका प्रयास करने लगा । जब छात्रा अनसके झांसेमें नहीं आई तो वह उसे मार देनेकी धमकी देने लगा, जिसके भयके कारण छात्राने कक्षाओंमें जाना छोड दिया । तब छात्राके पिताने अपनी पुत्रीको डरा हुआ देखकर इसका कारण पूछा एवं सम्पूर्ण प्रकरण उजागर हुआ । पिताने अपनी पुत्रीसे जिहादीको मिलनेके लिए सन्देश भी करवाया; परन्तु वह नहीं आया । आरोपी छत्ताके गरीब नगर क्षेत्रका निवासी है । छात्राके पिताके अनुसार प्रकरणको दबानेके लिए आरोपीके पिताने अपने किसी परिचित ‘कॉन्स्टेबल’द्वारा प्रकरणको शान्त करने हेतु चलभाष भी कराया था ।
         प्रत्येक दिवस ‘लव जिहाद’के नवीन नवीन प्रकरण हमें संकेत कर रहे हैं कि जिहादी किस प्रकार हिन्दुओंके विरुद्ध षड्यन्त्र अन्तर्गत प्रयासरत हैं । सभी हिन्दू अभिभावकोंको अपनी सन्तानोंको अवश्य ही धर्माभिमानी बनाना चाहिए तभी ऐसे जिहादियोंसे रक्षण प्राप्त होना सम्भव है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution