“श्रीलंका समान प्रधानमन्त्री मोदीके आवासमें भी घुस जाएंगे लोग”, ओवैसीने राष्ट्रके विरुद्ध पुनः किया विष वमन


२ अगस्त, २०२२
               ‘एआईएमआईएम’के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसीने भारतमें श्रीलंका समान परिस्थितियोंका भय दिखाते हुए कहाके लोग प्रधानमन्त्री मोदीके घरमें घुस सकते हैं । राजस्थानकी राजधानी जयपुरमें आयोजित एक वार्तामें सम्मिलित हुए हैदराबादके सांसदने विषवमन करते हुए कहा, “भारतमें परिस्थितियोंको देखकर ऐसा लगता है कि श्रीलंका समान भारतमें भी लोग प्रधानमन्त्रीके आवासमें घुस जाएंगे ।” औवेसीने ‘दावा’ किया कि भारतमें हिन्दू-मुसलमानकी राजनीति हो रही है  एवं उनके अनुसार आजके राजनीतिक दल अप्रासंगिक हो रहे हैं । औवेसीने देहलीकी सीमापर हुए किसान आन्दोलन, ‘सीएए’ विरोध उपद्रव, अधिवक्ताओंके प्रदर्शन और ‘अग्निपथ योजना’के विरुद्ध हुए प्रदर्शनोंको जनताका आन्दोलन बताते हुए कहा कि अब नेताओंके बिना ही लोग मार्गोंपर उतर रहे हैं । उनके अनुसार, अब राजनीतिक दलोंको गम्भीर चिन्तन करना चाहिए । ओवैसीने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार’ अजीत डोभालका भी नाम लेकर कहा, “डोभालको बताना चाहिए कि कट्टरता कौन प्रसारित कर रहा है ?” उल्लेखनीय है कि राजस्थानमें आगमी वर्ष होनेवाले विधानसभा चुनावोंसे पूर्व औवेसी दल समूची शक्तिके साथ उतरनेका प्रयास कर रहा है ।
       समाचार सिद्ध करता है कि किस प्रकार आजके राजनीतिक दलोंके नेता अपनी स्वार्थसिद्धि हेतु परिस्थितियोंका लाभ उठाते हैं । वहीं ओवैसीका वक्तव्य मानो अन्योंको उपद्रव हेतु प्रेरित कर रहा है । अब निर्वाचन आयोगको ऐसे राजनीतिक दलोंको चुनाव लडनेकी अपेक्षा इनपर प्रतिबन्ध लगानेका आदेश देना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution