असमकी सडकपर शिव-पार्वतीका सार्वजनिक उपहास, ‘पैसे’ लेकर मोदी शासनको ‘कोसा’
१० जुलाई, २०२२
असमके नौगांंवमें मध्य सडकपर हिन्दुओंकी भावनाएंं आहत करनेपर बिरिंची बोरा नामके व्यक्तिको बन्दी बनाया गया है । आरोप है कि बोराने भगवान शिवकी वेषभूषा धारणकर राजनीतिक उद्देश्यसे एक ‘स्ट्रीट प्ले’ किया और मोदी विरोधी भाषण दिया । नाटकमें शिवके भेषमें बोरा ‘बाइक’से आते हुए (पार्वतीकी भूमिका निभानेवाली) एक महिलाके साथ दिखे थे । इसके पश्चात दोनोंको बढती महंगाईपर मोदी शासनको कोसते देखा गया ।
हिन्दू संगठनोंने इस प्रकारके प्रदर्शनमें महादेवका उपहास उडता देख परिवाद प्रविष्ट किया । विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, ‘भाजपा युवा मोर्चा’ और अन्य संगठनोंके प्रदर्शनके पश्चात बोराको बन्दी बना लिया गया है ।
हिन्दू विरोधी तत्त्वोंको महंगाईसे, देशकी समस्याओं और उनके समाधानसे कोई लेना-देना नहीं है, ऐसे तत्त्वोंके विरुद्ध हिन्दू समाज सचेत रहे और इन्हें त्वरित संवैधानिक रूपसे कठोर दण्ड दिया जाए; यह सुनिश्चित करना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply