बंगालमें भारत माता पूजाके लिए ‘पोस्टर’ लगा रहे लोगोंपर आक्रमण, वाहनोंको किया क्षतिग्रस्त, ‘टीएमसी’के गुण्डोंपर विस्फोट करनेका भी आरोप


०७ दिसम्बर, २०२०

बंगालमें रविवार ६ दिसम्बरको पुनः हिंसक घटनाके समाचार प्राप्त हुए हैं । राजारहाट क्षेत्रमें भाजपा कार्यकर्ताओंपर ‘टीएमसी’ समर्थित गुण्डोंने आक्रमण किया, जब वे ‘डिरेजियो मेमोरियल कॉलेज’के निकट ‘पोस्टर’ लगा रहे थे । दैनिक जागरणसे प्राप्त समाचार अनुसार, तृणमूल कांग्रेस नेता तपन चटर्जीके निर्देशपर यह आक्रमण हुआ ।
राजारहाट क्षेत्रमें भाजपाकी ओरसे भारतमाता पूजनका आयोजन रविवारको किया जानेवाला था । उसी सन्दर्भमें कार्यकर्ता ये फलक लगा रहे थे । उसी समय कुछ अराजक तत्त्व वहां आए तथा भाजपा कार्यकर्ताओंसे मारपीट की, उनकेद्वारा लगाए ‘पोस्टर’ फाड दिए, उनके वाहन क्षतिग्रस्त किए । भाजपा नेता अर्जुन सिंहने ‘ट्वीट’कर यह बताया । उन्होंने यह भी बताया कि नैहाटी विधानसभा नैहाटी मण्डल-१ गोरुफाडी कार्यालयमें ‘टीएमसी’के गुण्डोंने बम विस्फोट किए । इससे पूर्व भी सतत राज्यमें सत्तापक्षकी ‘टीएमसी’के कार्यकर्तओं द्वारा भाजपासे सम्बन्धित कार्यकर्ताओंपर आक्रमणके आरोप लगते रहे हैं ।
उल्लेखनीय है कि शनिवार ५ दिसम्बरको ‘बीजेपी’की ‘बाईक रैली’पर आक्रमण हुआ था । उनपर गोलीबारी, पत्थरबाजी तथा बम विस्फोट भी किए गए थे । इसमें ५ से ७ व्यक्ति चोटिल हुए थे, जिन्हें चिकित्सालय ले जाया गया । पुलिसने याचना करनेपर भी सहायता नहीं की ।
पिछले दिनों ‘बीजेपी’ कार्यकर्ता ५५ वर्षीय कलाचन्द कर्मकारकी कूचबिहारमें पीट पीटकर हत्या कर दी गई थी । इसका आरोप ५ ‘टीएमसी’ कार्यकर्ताओंपर है ।

         बंगालका ‘टीएमसी’ शासन हिन्दू विरोधी है । वहांकी मुख्यमन्त्रीका श्री राम नाम सुनकर ही क्रोधित होना, ‘मोहर्रम’के ‘ताजिये’ निकलनेपर प्रतिबन्ध न लगाना तथा दुर्गा विसर्जनपर प्रतिबन्ध लगाना, आदि इसके ज्वलन्त प्रमाण हैं । ‘टीएमसी’के शासन कालमें अनेक स्थानोंपर रोहिंग्या मुसलमानोंको अनाधिकृत आश्रय प्राप्त हुआ है, तथा अनेक हिन्दू परिवार अपने स्थाई निवास त्यागनेको बाध्य हुए हैं । ऐसे हिन्दूद्रोही शासनका अन्त सुनिश्चित है; परन्तु यह अन्त शीघ्र होना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ

स्रोत : ऑप इंडिया



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution