मन्दिरके समीप समुदाय विशेषके लोगोंको मद्यपान करनेसे मना किया तो संघके कार्यालयपर कर दिया आक्रमण
२८ दिसम्बर, २०२१
उत्तरप्रदेशके आगरा जनपदमें समुदाय विशेषके लोगोंने मद्यपानकर अत्यधिक उपद्रव मचाया व टोकनेपर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघके कार्यालय व स्वयंसेवकोंके साथ अभद्रताकर मारपीटकी, जिसमें ६ लोग चोटिल हो गए हैं । प्रकरणके पश्चात संघ और उससे सम्बन्धित संगठनोंके लोगोंने थानेका घेराव करते हुए अज्ञात लोगोंके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट किया है । प्रकरण आगराके थाना लोहामंडीमें आलमगंज चौकीका है । यहां संघका कार्यालय है । कार्यालयके सम्मुख राधा कृष्णजीका मन्दिर है । इसी मन्दिरके सामने कुछ म्लेच्छ बैठकर मद्यपान करते थे । प्रत्यक्षदर्शियोंके अनुसार मन्दिरके सामने मद्यपान और मांसका भक्षण करता देख संघके कार्यकर्ताओंने उन्हें टोका जिसपर वे लोग चले तो गए; परन्तु ५० से ६० लोगोंके साथ लौटकर आक्रमण कर दिया । इसी मध्य भीडने जमकर पथराव भी किया । उपद्रवियोंने कार्यालयमें रखी भारत माताकी मूर्तिको भी नष्ट कर दिया । वहीं कार्यालयमें उपस्थित कार्यकर्ता भी गम्भीर रूपसे चोटिल हो गए, जिन्हें चिकित्सालयमें प्रविष्ट किया गया है । आरोप यह भी है कि कार्यकर्ताओंकी हत्या करनेकी भी धमकी दी गई है । समाचार सूत्रोंके अनुसार ‘एसएसपी’ने अपने वक्तव्य साझा करते हुए कहा कि ५० लोगोंके विरुद्ध प्रकरण प्रविष्ट किया गया है एवं आरोपियोंके विरुद्ध ‘गैंगस्टर एक्ट’ व राष्ट्रीय सुरक्षा विधेयकके अन्तर्गत कार्यवाही की जाएगी । अभी प्रकरणमें १० लोगोंको बन्दी भी बनाया गया है । वहीं क्षेत्रके विधायक योगेंद्र उपाध्यायने ‘पुलिस’को चुनौती देते हुए कहा है कि यदि आरोपियोंके विरुद्ध २४ घण्टेमें योग्य कार्यवाही न की गई तो इसका परिणाम अधिकारियोंको भुगतना पडेगा ।
संघ कार्यालयपर सामान्यतः केवल हिन्दुओंका ही आना-जाना रहता है । ऐसे स्थानके पास मद्यपान करना और मांसभक्षण करना, एक प्रकारसे हिन्दुओंकी भावनाओंको ठेस पहुंचानेका प्रयास है । अब सभी हिन्दुओंको विचार करना चाहिए कि उत्तर प्रदेश जैसे राज्यमें जहां योगी आदित्यनाथ जैसे मुख्यमन्त्री हों, वहां भी यह जिहादी समुदाय ऐसा कर सकता है तो शेष स्थानोंपर अवसर मिलनेपर क्या नहीं कर सकता ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply