जनवरी ६, २०१९
मध्यप्रदेशके गुना जनपदमें पुलिसद्वारा पकडे गए गोवंशसे भरे ट्रकपर बुधवार, ६ फरवरीको कुछ लोगोंने पथराव कर दिया । इन लोगोंको कथित रूपसे हिन्दुवादी संगठनोंसे सम्बन्धित बताया जा रहा है । वे लोग स्वयंको गोभक्त बता रहे थे ।
पुलिससे प्राप्ण्त सूचनाके अनुसार, ‘म्याना थानेकी ऊमरी चौकी क्षेत्रमें पुलिस दलने राजस्थानकी ओरसे आ रहे एक ट्रकको बुधवार प्रातःकाल पकडा, जिसमें ५१ गोवंश थे ! बादमें इस ट्रकको गुना जनपद मुख्यालय स्थित गोशाला ले जाया गया ।’ म्याना थानेके प्रभारी राकेश गुप्ताने यह जानकारी दी ।
उन्होंने कहा, “गोवंशसे भरे ट्रकको जब गोशाला ले जाया गया तो वहां कुछ लोग एकत्र हो गए । इन लोगोंने ट्रकपर पथराव कर दिया, जिससे वाहनके कांच टूट गए । साथ ही इन लोगोंने ट्रकमें तोडफोडका प्रयास किया ।
“राजस्थानसे गायका भरकर यह कोई प्रथम ट्रक तो होगा नहीं और आ किसलिए रहा था, यह भी स्पष्ट है । गाय गौशाला इसलिए पहुंच गई; क्योंकि उन्होंने पथराव कर दिया, अन्यथा क्या वे गौशालाएं पहुंचती ? आजसे पूर्व कितनी गायोंको गौशाला पहुंचाया गया है ? परन्तु विडम्बना है कि गौभक्तोंको ही समाचार माध्यमों और पुलिसद्वारा गुण्डा घोषित किया जा रहा है; परन्तु इनका भी क्या दोष है ? जब हिन्दुवादी शासनके मुख्य नेतातक गौभक्तोंको गुण्डा घोषित कर चुके हैं और गायकी स्थिति भी किसीसे छिपी नहीं है; अतः गौभक्तों अब केवल हिन्दू राष्ट्रकी स्थापनापर ही गौरक्षा सम्भव है तो उसीके लिए सज्ज हों !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : नभाटा
Leave a Reply