अक्तूबर ६, २०१८
बलियाके बिल्थरा रोड नगरके मालगोदाम रोडपर ‘गांधी मोहम्मद अली मेमोरियल इण्टर महाविद्यालय’में भारत माताकी जय एवं वंदेमातरम बोलनेपर छात्रोंको दण्ड दिया जाता है । यह आरोप स्वयं महाविद्यालयके अर्थशास्त्रके शिक्षक संजय पांडेयने लगाया और छात्रोंने भी इसे लेकर अपनी पीडा सुनाई । इसे लेकर लगभग आधा दर्जन बने भिन्न-भिन्न वीडियो सामाजिक प्रसार माध्यमोंपर (सोशल मीडियापर) फैल गए, जिसके कारण महाविद्यालय प्रशासनमें हडकम्पसा मचा हुआ है । यद्यपि महाविद्यालयने इस प्रकारके आरोपको सीधे नकार दिया ।
एक छात्रकी परिवादपर शुक्रवारकी सुबह जनजागरण अभियानके अन्तर्गत समाजसेवी शिवकुमार जायसवालने जब उक्त महाविद्यालयके छात्रोंसे स्थिति ज्ञात करनी चाही तो सबसे पहले अर्थशास्त्रके शिक्षक संजय पांडेयने ही राष्ट्र गान ‘जन-गण-मन’के पश्चात भारत माताकी जय एवं वन्देमातरमका उद्घोष किए जानेपर छात्रोंको दण्ड दिए जानेका आरोप लगाया ।
उन्होंने तत्कालके किसी घटनाका वर्णन नहीं किया किन्तु प्रत्येक दिवस प्रातः प्रार्थना संग होने वाले राष्ट्र गीतके पश्चात वन्देमातरम एवं भारत माताकी जयके उद्घोष लगाए जानेकी अनुमति न होनेकी पुष्टि की । पांडेयने कक्षा १२वीं के छात्र सूरजको भारत माताके उद्घोष लगानेपर महाविद्यालयके शिक्षक जावेद अख्तरद्वारा पूर्वमें मुर्गा बनाकर धूपमें खडाकर प्रताडित किए जानेकी जानकारी दी ।
इस सन्दर्भमें छात्रों व शिक्षकके आरोप सम्बन्धित वीडियो व्हाटसअप, फेसबुकपर आते ही हडकम्पसा मच गया ।
“सीरियामें आपका स्वागत है; क्योंकि यह चित्र हिन्दुस्तानका तो नहीं हो सकता, जिसके लिए शिवाजी महाराज सदृश वीरोंने स्वप्न बुने थे !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : जागरण
Leave a Reply