विश्व हिन्दू परिषदके पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगडियाने किया सचेत, तबलीगी-देवबंदीपर लगे प्रतिबन्ध अन्यथा अफगानिस्तान जैसे गृहयुद्धकी स्थिति आशंकित
२२ दिसम्बर, २०२१
विश्व हिन्दू परिषदके पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर प्रवीण भाई तोगडियाने बुधवार, २२ दिसम्बर २०२१ को हरिद्वारमें केन्द्र शासनकी नीतियोंपर प्रश्न उठाए । उन्होंने विश्व हिन्दू परिषदको छोडनेके पीछे संघके नेताओंका हाथ बताते हुए कहा, “राममन्दिर तो बन गया है; किन्तु देशमें रामराज्य लानेका प्रयास नहीं हो रहा है । देशमें तेजीसे हिन्दुओंकी जनसंख्या घट रही है । मुसलमानों और ईसाइयोंकी जनसंख्यामें सतत वृद्धि हो रही है । केन्द्र शासनको दो बच्चेका विधान सभीपर क्रियान्वित करना चाहिए । तोगडियाने देशमें शीघ्रातिशीघ्र जनसंख्या नियन्त्रण विधान बनानेकी भी मांग की । साथ ही उन्होंने कहा कि यदि शासन शीघ्रातिशीघ्र तबलीग जमात और देवबंदीपर प्रतिबन्ध नहीं लगाती है तो भारतमें भी अफगानिस्तान जैसे गृहयुद्धकी स्थिति बन सकती है ।
उपर्युक्त समीकरण सटीक व तर्कयुक्त हैंं; किन्तु प्रत्येक जन्म हिन्दू यदि प्रतिदिवस १% ही सही, आत्म प्रगति हेतु सनातन धर्मानुसार आचरण (सदाचार) करनेको प्राथमिकता देते हुए पुरुषार्थ करे, तो क्षणभरमें ही समस्त लोकों सहित भू मण्डलमें दिव्य साम्राज्य स्थापित होगा; अतः विपरीत काल व परिस्थितिको सुअवसर बनाते हुए हिन्दू राष्ट्र स्थापनार्थ सभीको कटिबद्ध होना होगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply