जुलाई १४, २०१८
पश्चिम बंगालके हावडामें ‘लव जिहाद’की भांति एक प्रकरण सामने आया है । इतना ही नहीं धर्मका प्रकटीकरण होनेके पश्चात जब लडकीके कुटुम्बके सदस्योंने विवाह रद्द कर दिया तो लडकेने गोली मारकर अपनी महिला मित्रकी हत्या कर दी ! पुलिसने दोषीको बन्दी बना लिया है ।
पुलिसने बताया दोषी शेख सुल्तान उत्तरपाडा थाना क्षेत्रके कोननगरका रहने वाला है । सुल्तानने अपना धर्म छिपाकर ३५ वर्षीय महिलासे प्रेम सम्बन्ध स्थापित कर लिया था । स्थानीय लोगोंका कहना है कि दोनों काफी समयसे साथ रह रहे थे ।
यह भी बताया जा रहा है कि दोनों शीघ्र ही न्यायालयमें विवाह (कोर्ट मैरिज) करने वाले थे; यद्यपि इस मध्य लडकी और उसके कुटुम्बको संज्ञान हो गया कि सुल्तानने अबतक उनसे अपना धर्म छिपाकर रखा था, जिसके पश्चात उन्होंने अपनी पुत्रीका विवाह सुल्तानसे रद्द कर दिया ।
पुलिसका कहना है कि सुल्तानको जब संज्ञान हुआ कि धर्मके चलते लडकीके परिजनोंने विवाह रद्द कर दिया है तो उसने क्रोधमें गुरुवारको लडकीपर गोली चला दी ! अपनी पुत्रीको बचानेके प्रयासमें उसके माता-पिता शुभ्रा चक्रवर्ती और तुषार चक्रवर्ती भी चोटिल हो गए
दोनोंको ‘उत्तरपाडा स्टेट जनरल’ चिकित्सालयमें प्रविष्ट करवाया गया है । अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिताको गोली मारनेके बाद सुल्तानने वहांसे भागनेका प्रयास किया; लेकिन स्थानीय लोगोंने उसे पकड लिया और पुलिसको सौंप दिया ।
पुलिसने बताया कि सुल्तानके विरुद्ध अभियोग कर उसे न्यायालयके समक्ष प्रस्तुत किया गया । न्यायालयने सुल्तानको पुलिसकी ७ दिवस कारावासमें भेज दिया है ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply