बंगालके मार्गसे उत्तर प्रदेशमें घुसकर लूटपाट करते थे बांग्लादेशी डकैत, लखनऊ ‘पुलिस’ने ५० सहस्रके पुरस्कारसे घोषित हमजाको किया ढेर
१८ अक्टूबर, २०२१
उत्तर प्रदेशकी राजधानी लखनऊमें बांग्लादेशी डकैतों और ‘पुलिस’के मध्य मुठभेड हुई है । इसमें ‘पुलिस’ने ५० सहस्र रुपएका जिसपर पुरस्कार घोषित था, उस डकैतको मार गिराया, जो एक डकैत समूहका प्रमुख हमजा था । इस मध्य तीन सुरक्षाकर्मी भी चोटिल हुए हैं । ‘पुलिस’को एक ‘कट्टा’, ‘पिस्टल’ और ‘बैग’ भी मिला है । ५ डकैत गोलीबारी करते हुए बच निकले । प्रायः ये लोग रेलगाडीकी पटरियोंके समय बसे घरोंको चिह्नितकर डकैतीकर भाग जाते थे । गत माह भी ‘पुलिस’ने तीन डकैतोंको बन्दी बनाया था ।
वर्तमान घटना लखनऊके गोमतीनगर क्षेत्रमें विपुल खण्ड ‘रेलवे ट्रैक’के निकट की है । रविवारकी देर रात्रि ६ डकैतोंको वहांपर घूमते हुए पाया गया था । सूचना मिलनेके पश्चात जब ‘पुलिस’ दल वहां पहुंचा, तो उन्होंने गोलीबारी आरम्भ कर दी । इस मध्य एक डकैतको ढेर कर दिया गया, जो बांग्लादेशका निवासी हमजा है । उसके पाससे बांग्लादेशी मुद्रा भी मिली है । जब हमजाको गोली लगी तो अन्य डकैत वहांसे भाग निकले ।
बांग्लादेशमें जिहादी व्यापक स्तरपर फल-फूल रहे है, जो भारतमें घुसपैठकर आतङ्की गतिविधियां, लूटपाट, हत्याकाण्ड, तस्करी जैसे जघन्य अपराध करते आ रहे हैं, ऐसे अपराधियोंको कठोर दण्ड देनेके साथ ही, बांग्लादेशसे लगी सीमापर और अधिक दृष्टि रखनेकी आवश्यकता है । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply