‘माउंट कार्मेल’में ‘हिजाब’ हेतु प्रदर्शन करनेवाली छात्राओंने सिख छात्रकी पगडीपर जताई आपत्ति
२४ फरवरी, २०२२
कर्नाटक ‘हिजाब’ प्रकरणके मध्य एक सिख छात्राको पगडी उतारनेके लिए कहे जानेका प्रकरण उजागर हुआ है । समाचारके अनुसार, बेंगलुरुके ‘माउंट कार्मेल पीयू कॉलेज’ प्रशासनने उच्च न्यायालयके आदेशका संज्ञान देते हुए सिख छात्रासे प्रथम बार १६ फरवरी २०२२ को पगडी उतारनेको कहा । बताया जा रहा है कि छात्राके पगडी पहननेसे ‘कॉलेज’ प्रशासनको कोई आपत्ति नहीं थी; परन्तु ‘हिजाब’ पहननेवाली छात्राओंके विरोधके कारण उन्हें यह पग उठाना पडा । वहीं ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’के समाचारके अनुसार, जिस छात्राको पगडी उतारनेको कहा गया, वह छात्र संगठनकी अध्यक्ष भी है । अब छात्रके परिवारनें कर्नाटक शासन व उच्च न्यायालयसे इस विषयपर निर्देश जारी करनेकी मांग की है । ‘कॉलेज’ प्रशासनने इस प्रकरणमें छात्र और उनके परिजनसे मिलकर उच्च न्यायालयके निर्देशोंका संज्ञान देते हुए बताया कि हमें सिख लडकीके पगडी पहननेपर कोई आपत्ति नहीं; परन्तु ‘हिजाब’वाली लडकियोंने सिख लडकीके पगडी पहननेपर आपत्ति जताई एवं उन्होंने किसी भी लडकीके धार्मिक चिह्नका विरोध किया । वहीं सिख छात्रके पिताने पगडीको अपने जीवनका अभिन्न भाग बताया ।
‘हिजाब’पर इस प्रकारके कथित प्रदर्शनोंसे स्पष्ट होता है कि धर्मान्धोंद्वारा यह षड्यन्त्र अन्तर्गत ही कथित नाटक नियोजित किए जा रहे, जिससे अन्य समुदायके मध्य इस विषयको लेकर मनमें भय निर्माण हो व जिहादियोंके संगठन शक्तिका सभीको आभास हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply