भारतीय संस्कृति अनुसार जन्मदिन कैसे मनाएं ?
भारतीय संस्कृति अनुसार जन्मदिन मनानेकी पद्धति
अ. जन्मदिनपर अभ्यंगस्नान कर नए वस्त्र पहनें ।
आ. माता-पिता तथा बडोंको नमस्कार करें ।
इ. कुलदेवताकी मनःपूर्वक पूजा करें एवं संभव हो तो उसका अभिषेक करें ।
ई. कुलदेवताका कमसे कम तीन माला नामजप करें ।
उ. जिसका जन्मदिन है, उसकी आरती उतारें । (उसकी घीके दीपसे आरती उतारें ।)
ऊ. आरतीके उपरांत कुलदेवता अथवा उपास्यदेवताका स्मरण कर जिसका जन्मदिन है उसके सिरपर तीन बार अक्षत डालें ।
ए. जिसका जन्मदिन है उसे मिठाई अथवा कोई मीठा पदार्थ खिलाएं ।
ऐ. जिसका जन्मदिन है उसकी मंगलकामनाके लिए प्रार्थना करें ।
ओ. उसे कुछ भेंटवस्तु दें; परंतु वह देते समय अपेक्षा अथवा कर्तापन न लें ।
औ. भेंटवस्तु स्वीकारते समय `यह ईश्वरसे मिला हुआ प्रसाद है’, ऐसा भाव रखें ।
Leave a Reply