अगस्त ११, २०१८
‘लॉर्ड्स टेस्ट मैच’में भारतीय दलके साथ सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है । भारतीय दल प्रथम पारीमें केवल १०७ रनोंपर ढेर हो गई, उसके पश्चात उनके तीसरे दिवसका भोजकी व्यंजन-सूचि (मेन्यू) समाचारोंमें है । वास्तवमें, ‘बीसीसीआई’ने अपने आधिकारिक ‘ट्विटर हैण्डल’से भारतीय दलके तीसरे दिवसके भोज सूचि ‘ट्वीट’ की है । इसमें एक व्यंजन ऐसा है, जिसके कारण सामाजिक प्रसार माध्यमपर भारतीय दलकी जमकर खिंचाई हो रही है । इस व्यंजनका नाम है, ‘ब्रेज्ड बीफ पास्ता’ !
लोगोंने ‘ट्विटर’पर तरह-तरहकी प्रतिक्रियाएं दी हैं ।
आपको बता दें कि यह कोई प्रथम अवसर नहीं है, जब भारतीय दलके व्यंजन सूचिको ‘बीसीसीआई’ने ‘ट्वीट’ किया हो । इससे पूर्व भी ‘टेस्ट मैच’के प्रथम दो दिवसकी व्यंजन सूचि ‘बीसीसीआई’द्वारा भेजी गई है ।
प्रथम दिवसकी सूचि
प्रथम दिवसकी सूचिमें भारतीय खिलाडियोंको मनपसन्द व्यंजन थे, जिसमें सूप, चिकन लसाने, स्टफ्ड लैंब, चिकन टिक्का करी, पनीर टिक्का करी, प्रॉन्स विद मैरी रोज सॉस, चावलके साथ मैश्ड आलू, उबला अण्डा और सलाद आदि थे ।
दूसरे दिवसकी सूचि
दूसरे दिवस कोकोनट सूपके साथ स्पाइसी स्वीट आलू प्रथम वयंजन था, जबकि मुख्य व्यंजनमें बेक्ड सी ब्रीम, चिकन कार्बोनारा पास्ता, लाम्ब धंसक करी , पनीरकी सब्जी, मैरी रोज सॉसके साथ प्रॉन्स, बासमति चावल था । जबकि मीठेमें बनाना खजूरका हलवा, कोकोनट मूज, ताजे फलों का सलाद और आइसक्रीम परोसी गई थी ।
स्रोत : आजतक
Leave a Reply