अगस्त ८, २०१८
महाकाल मन्दिरमें दो श्रद्धालुओंको दलालोंने चाकू मारकर चोटिल कर दिया ! इन दलालोंने श्रद्धालुओंसे भस्मारती दर्शनके नाम पर रुपये मांगे थे ! दोनों चोटिल श्रद्धालुओंको चिकित्सालयमें प्रविष्ट कराया है । पुलिसने अभियोग किया है; लेकिन दोनों आरोपी भागे हुए हैं !
भिण्डके पंकज मिश्रा सुरक्षा विभागमें कार्य करता है । उसके पास भिण्डके राहुल और अन्य लोग महाकाल दर्शनके लिए आए थे । वे मन्दि के सामने पानकी दुकानपर खडे होकर भस्म आरती दर्शनको लेकर बातचीत कर रहे थे । पंकजके अनुसार तभी शुभम जोशी और नीकू नामक दलालोंने पूछा कि भस्म आरती करना है क्या, हम करा देंगे ! इसके लिए कुछ व्यय करना पडेगा ! हमने कहा- दर्शनके लिए रुपये क्यों दें ? इसपर वे बोले- दर्शन करना है तो रुपये तो देना पडेंगे ! हमने रुपये देनेसे मना कर दिया और कहा कि हम अपनी व्यवस्था कर लेंगे । इस पर वे दादागिरी करने लगे, बोले कि बिना पैसे दिए कैसे दर्शन करोगे ? इस बात पर विवाद बढा और थोडी देर बाद शुभम और नीकूने चाकू निकाल कर आक्रमण कर दिया !
पंकजको पैरमें और राहुलको पेट व पैरमें चाकू लगे हैं ! दोनोंको चिकित्सालयमें प्रविष्ट किया है । महाकाल थाना पुलिसने शुभम और नीकूके विरूद्ध धारा ३२७, ३२४, २९४ में प्रकरण प्रविष्ट किया है । पुलिसके अनुसार आरोपी फरार हैं । पुलिस सूत्रोंके अनुसार शुभमपर महाकाल थानेमें पहले भी १२ प्रकरण दर्ज बताए जाते हैं ! वह कुछ दिवस पूर्व ही एकमें कारावाससे छूट कर आया था ।
स्रोत : जी न्यूज
Leave a Reply