दिसम्बर १, २०१८
मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथद्वारा हनुमानजीको दलित बताए जानेके वक्तव्यपर भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखरने कहा कि दलितोंको देशभरके सभी हनुमान मन्दिरोंपर अधिकार करना चाहिए । साथ ही उन्होंने कहा कि मन्दिरोंके पुजारी भी दलित ही होने चाहिए ।
बता दें कि चन्द्रशेखरने शनिवार, १ नवम्बरको मुजफ्फरनगरमें एक सभाको सम्बोधित किया । इस मध्य उन्होंने राजस्थानके अलवरमें योगीद्वारा हनुमानजीको लेकर दिए वक्तव्यकी निन्दा की । साथ ही उन्होंने योगी और मोदीको दलित विरोधी बताया है ।
दलित आन्दोलनमें कारावासमें बन्द दलितोंकी रिहाईको लेकर शनिवारको कलक्ट्रेटमें भीम आर्मीके धरना प्रदर्शनके पश्चात चन्द्रशेखरने पत्रकारोंसे बातचीतमें कहा कि राजनीतिज्ञ लाभके लिए भाजपा गम्भीर मुद्दोंसे ध्यान हटाकर धार्मिक मुद्दोंको उछालती है । यदि वो कहते हैं कि हनुमानजी दलित थे, तो देशके दलित समाजको करना चाहिए कि जितने भी हनुमानजीके मन्दिर हैं, उनपर अधिकार कर लें ! उन मन्दिरोंके पुजारी दलित स्वयं बन जाएं ! मन्दिरोंमें जो चंदा और चढावा आता है, उसे भी दलित अपने पास रखें ! उन्होंने कहा जब वीर हनुमान हमारे पूर्वज हैं तो मदिर भी हमारे हुए !
“जब राजनेता अपना धर्मपालन न करें और प्रजा भ्रष्ट होकर विनाशकी ओर अग्रसर हो तो उसे आपात काल कहते हैं । आज इस कालमें धर्मविलुप्त होनेसे वर्णव्यवस्था लगभग नष्टप्राय हो गई है व हिन्दू जातियोंमें विभाजित हैं और अब जातियां भी एक-दूसरेके विद्रोहपर आ गई है; अतः धर्मराज्यकी स्थापना अति आवश्यक है !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : लाइव हिन्दुस्तान
Leave a Reply