अक्तूबर १७, २०१८
‘फेसबुक’पर श्रीराम व लक्ष्मणजीको लेकर आपत्तिजनक लेख लिखनेके आरोपमें कनखल पुलिसने ‘भीम आर्मी’से सम्बन्धित एक युवकको बन्दी बनाया है । ‘भीम आर्मी’के पदाधिकारी भी युवककी पैरवीमें पहुंचे थे, जिनकी पुलिसने एक नहीं सुनी ।
सोमवारकी (१५ अक्तूबर) देर शाम बजरंग दलके जिला संयोजक नवीन तेश्वरने कनखल थाने पहुंचकर पुलिसको सूचना दी कि १३ अक्तूबरको सोनू नौटियालने अपने फेसबुक खातेपर एक लेख लिखा है, जिसमें भगवान श्रीराम और लक्ष्मणको आपत्तिजनक स्थितिमें दर्शाया गया है !
बजरंग दलके जिला संयोजककी परिवादपर कनखल पुलिस थानाध्यक्ष ओमकान्त भूषणके निर्देशपर पुलिसने फेसबुक खातेके संचालक सोनू नौटियाल पुत्र पूरन चन्द्र निवासी गांव जियापोता कनख को पकड लिया । थानाध्यक्षने बताया कि जिला संयोजककी परिवादपर इस सम्बन्धमें धार्मिक उन्माद भडकानेके आरोपमें सोनूको बन्दी बना लिया है । थानाध्यक्षने बताया कि युवकका चालान कर दिया गया है ।
“सहस्त्रों वर्षोंकी दासतामें क्या हम इतने बुद्धिहीन हो चुकें हैं कि इतना भी समझ नहीं आता है कि कुछ वर्ष पूर्व तक महर्षि बाल्मीकिको अपना इष्ट मानने वाला वर्ग ‘भीम आर्मी’ कैसे बन गया ? और बाल्मीकिके ही भगवान रामका अपमान करने लगा !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : अमर उजाला
Leave a Reply