बिहारमें युवकोंकी ओरसे हुए हिंसक आन्दोलनके प्रकरणमें पटनाके शिक्षक फैसल खान सहित अन्य शिक्षकोंके विरुद्ध परिवाद प्रविष्ट
२८ जनवरी, २०२२
बिहारके पाटलिपुत्र जनपदमें भारतीय रेलवेकी ओरसे आयोजित ‘आरआरबी-एनटीपीसी’ एवं ‘ग्रुप डी’की परीक्षामें हुए घोटालेका आरोप लगाते हुए युवकोंने गणतन्त्र दिवसके दिन हिंसक आन्दोलन किया । इस प्रकरणमें पटनाके शिक्षक फैसल खान सहित अन्य शिक्षकोंके विरोधमें परिवाद प्रविष्ट किया गया है एवं विद्यार्थियोंकी समस्याओंको जाननेके लिए एक विशेष समितिकी भी स्थापनाकी गई है । समाचारके अनुसार गयामें आन्दोलनकारी युवकोंने ‘पत्थरबाजी’ करते हुए भभुआ-पटना ‘इन्टरसिटी एक्सप्रेस’को आग लगा दी । वहीं अन्य स्थानोंपर ‘पुलिस’ने भी युवकोंपर लाठीचार्ज किया । इस प्रकरणमें ‘पुलिस’ने कुछ विद्यार्थियोंको बन्दी भी बनाया है । शिक्षक खान सहित शिक्षक एसके झा, शिक्षक नवीन, शिक्षक अमरनाथ, शिक्षक गगन प्रताप एवं शिक्षक गोपाल वर्मा आदिके विरुद्ध युवकोंको भडकानेके आरोपमें परिवाद प्रविष्ट किया गया है । जनपद दण्डाधिकारीके अनुसार प्रकरणकी जांचकी जा रही है ।
शासकीय सम्पत्ति राष्ट्रकी ही सम्पत्ति है एवं उसको क्षति पहुंचानेवालोंको दण्ड देना अनिवार्य है तथा उन्हें मार्गदर्शन देनेके नामपर भडकानेवाले शिक्षकोंको भी प्रकरणकी जांचके पश्चात, दोषी पाए जानेपर दण्डित किया जाना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply