मोहम्मद अब्दुला पुनः बने उमेश राय, मुंडन, स्नानकर जनेऊ पहना, १५ वर्ष पश्चात की घर ‘वापसी’
२७ दिसम्बर, २०२१
बिहारके समस्तीपुरके मोहम्मद अब्दुल्ला पुनः स्वेच्छासे उमेश राय बन गए हैं । १५ वर्ष पश्चात उन्होंने घर ‘वापसी’ की है । एक व्यक्तिके सम्पर्कमें आकर इस्लाम स्वीकारनेवाले उमेश रायको वास्तविकताका बोध हुआ कि मुसलमान समुुदायके लोग उसे अपना नहीं मानते । इसके पश्चात उन्होंने पुनः हिन्दू धर्ममें लौटनेका निर्णय किया ।
शनिवार, २५ दिसम्बर, २०२१ को ग्रामके काली मन्दिरमें घर ‘वापसी’ कार्यक्रमका आयोजन किया गया था, जिसमें मुख्य भूमिका हिन्दू पुत्र संगठनकी रही । सर्वप्रथम मोहम्मद अब्दुल्लाने मुण्डन करवाया । इसके पश्चात स्नानकर हिन्दू रीतिके अनुसार पाग और जनेऊ देकर उनकी घर ‘वापसी’ करवाई गई । उमेशने प्रशासनसे मुसलमान समुदायसे अपने प्राणोंके रक्षणकी याचना भी की है ।
अहिन्दू पन्थोंमें चाहे जिस भी कारणसे व कालमें हिन्दू मतान्तरित हुए हों, वे सनातन धर्ममें पुनः लौटनेकी इच्छा हृदयमें संजोए रखे हों, वे निःसंकोच, निडरतापूर्वक, निष्छल व विशुद्ध अन्तःकरणसे सनातन धर्ममें पुनः लौटें तथा सनातन धर्मानुसार दिव्य आचरण व योग्य साधनाका अनुसरण करें, इसीमें परम कल्याण निहित है, इससे धर्मान्तरणका कुचक्र सर्वत्र रुकेगा । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply