विवाहित मोटरसाईकिल ‘मैकेनिक’ साजिदने समीर बनकर हिन्दू लडकीको फंसाया, धर्मान्तरण करा, बना दिया मुसल्मान, १४ माह बन्धक बनाकर रखा
९ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशमें धर्मान्तरणके प्रकरण थमनेका नाम नहीं ले रहे हैं । नूतन प्रकरण बिजनौर जनपदका है । यहां साजिद नामके एक युवकने समीर बनकर पहले जम्मूकी युवतीसे मित्रता की; उसके पश्चात उसे बिजनौर ले आया; इसके पश्चात आरोपितने उसे पृथक-पृथक स्थान १४ माहोतक बन्धक बनाकर रखा और कालान्तरमें उसका धर्मान्तरण कराकर उसका नाम रीनासे मुस्कान रख दिया । इस घटनाकी जानकारी जब हिन्दू संगठनोंको लगी तो वे ‘पुलिस’के साथ शहबाजपुर पहुंचे ।
विवरणके अनुसार, साजिद वहांपर आठ वर्षसे मोटरसाईकिल ‘मैकेनिक’का कार्य करता था और लोगोंको उसने अपना नाम समीर बता रखा था । दो वर्ष पूर्व उसने उसी गांवमें रहनेवाली रीनाको अपने मित्रताके जालमें फंसा लिया और २ सितम्बर २०२० को वह उसे ‘बहला-फुसलाकर’ अपने साथ ले आया । यहां उसने युवतीके साथ ‘निकाह’ (कोर्ट मैरिज) किया और उसका धर्मान्तरण कर दिया । धर्मान्तरणके पश्चात उसने उसका नाम परिवर्तितकर रीनासे मुस्कान रख दिया । गत वर्षसे पीडिता पिता जम्मू-कश्मीर ‘पुलिस’के साथ उसकी खोजमें लगे रहे; किन्तु ‘पुलिस’को कोई सफलता नहीं मिली थी ।
जिहादी अपने उद्देश्यमें (धर्मान्तरण करवाना) इसलिए सफल होते है; क्योंकि हिन्दू इतने प्रकरणोंको देखकर भी, न स्वयं सतर्क हो रहा है और न ही अपनी पीढीको धर्मशिक्षण दे रहा है । ऐसे हिन्दू समाजका पतन हो रहा तो इसमें क्या अनुचित है ? हिन्दुओं केवल एकता दिखानेसे कुछ नहीं होगा ! संकल्पबद्ध होकर सनातन धर्मके उपदेशोंका पालन करें और अपनी सन्तानोंको स्वावलम्बी बननेकी शिक्षा अवश्य दें । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply