‘द कश्मीर फाइल्स’ देखकर लौट रहे ‘भाजपा’ सांसदपर ‘बम’से आक्रमण, ‘बंगाल में कोई भी सुरक्षित नहीं’ – जगन्नाथ सरकार


२० मार्च, २०२२
     ‘द कश्मीर फाइल्स’ चलचित्र देखकर घर लौट रहे पश्चिम बंगालमें ‘भाजपा’ सांसद जगन्नाथ सरकारपर १९ मार्चको (शनिवारको) ‘बम’से आक्रमण कर दिया गया । इस आक्रमणमें वह ‘बाल-बाल’ बच गए ।
   इस घटनाको लेकर ‘भाजपा’ सांसदने कहा, “मैं द कश्मीर फाइल्स चलचित्र देखकर लौट रहा था । इसी मध्य किसीने पीछेसे मेरी ‘कार’पर ‘बम’ फेंक दिया । हम इस ‘बम’से ‘बाल-बाल’ बचे । पुलिस घटनास्थलपर १० मिनटके विलम्बसे पहुंची । बंगालमें कोई भी सुरक्षित नहीं है ।”
    ‘भाजपा’ के ‘आई टी’ ‘सेल’ प्रभारी (इंचार्ज) अमित मालवीयने इस घटनापर कहा, “स्वयं ममता बनर्जीके पास पश्चिम बंगालका गृह मन्त्रालय है । जहां स्वयं सांसद ही सुरक्षित न हो, वहांके ‘लॉ एंड ऑर्डर’की कल्पना कीजिए !”
   ज्ञातव्य है कि जगन्नाथ सरकार पश्चिम बंगालकी राणाघाट सीटसे सांसद हैं । वे कुछ समय पूर्व ही बल्लीगुंगे विधानसभा उपचुनावके प्रभारी भी बनाए गए हैं ।
 
      ‘भाजपा’के कार्यकर्ताओं और नेताओंपर होते आक्रमण दर्शाते है कि पश्चिम बंगालकी राजनीति कैसी है ? केन्द्र शासनको चाहिए कि राज्यकी सुरक्षा व्यवस्था अयोग्य होनेके कारण बंगाल शासनको भंगकर, राष्ट्रपति शासन लागू करे और सभीकी सुरक्षा सुनिश्चित करे ! – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
 
 
स्रोत : ऑप इंडिया


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution