१३ वर्षीय बच्चीसे दुष्कर्मके पश्चात कर दी हत्या, ‘ब्रिटेन’ भागकर गए अपराधीकी ऑस्ट्रिया ‘पुलिस’ने की मांग
१८ दिसम्बर, २०२१
अफगानिस्तानके २३ वर्षीय रसूली जुबैदुल्लाहने ऑस्ट्रियाके विएना नगरमें एक १३ वर्षीय बच्चीसे दुष्कर्मकर हत्या कर दी थी और शवको निर्दयतासे एक कम्बलमें लपेटकर, उसने नगरमें एक पेडपर रख दिया था । लगभग ३०० मीटरकी दूरीपर, क्षत-विक्षत शव मिला । ‘डीएनए’ भी जुबैदुल्लाहसे मिलता पाया गया था । इस अपराधमें ‘अफगानी’ शरणार्थियोंका एक समूचा समूह सम्मिलित बताया गया था । हत्याके पश्चात, वह भागकर फ्रांसके दोनकिर्क नगर पहुंचकर, कई लोगोंको लेकर जा रही एक नावमें बैठकर, ‘ब्रिटेन’में छद्म नामसे शरण ले ली थी । ऑस्ट्रिया ‘पुलिस’ने ‘ब्रिटेन’की ‘पुलिस’को जुबैदुल्लाहकी सूचना दी ।
‘माइग्रेशन वॉच यूके’के अध्यक्ष (चेयरमैन) अल्प मेहमेटका कहना है, “उसने जब अफगानिस्तान छोडा था, तब वह अल्प आयुमें था । उसके पास ऐसा कोई ठोस कारण नहीं था कि वह अपना पैतृक देश छोडे ।”
इस जघन्य काण्डपर बोलते हुए ऑस्ट्रियाके विदेशमन्त्रीने कहा है, “अफगानी शरणार्थियोंने अपने नियमोंको तोडा है । हम उन्हें काबुल जानेवाले विमानमें पुनः बैठाकर भेजेंगे । भले ही वहां ‘तालिबान’का शासन क्यों न हो ?” एक वार्तालापमें मृतकाकी मांने अफगानियोंके लिया कहा, “ये यहां क्यों हैं ? इन्हे यहांसे कब निकाला जाएगा ? कहां गए हमारे अधिकारी और नेता ?”
एक हत्याके कारण अपराधीको स्वदेश भेज दिया जाएगा और भारतमें विदेशियोंद्वारा प्रतिदिन हत्याएं किए जानेपर भी उन्हें स्वतन्त्र कर दिया जाता है । भारतके शासक विदेशियोंसे ऐसी नीति कब सीख पाएंगे ? – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply