हिन्दुओंकी मूढता, उत्तरप्रदेशके शिव मन्दिरमें पढवाई नमाज !!


दिसम्बर ३, २०१८

उत्तर प्रदेशके जनपद बुलंदशहरके जौनपुर गांवमें साम्प्रदायिक सौहार्दका उदाहरण प्रस्तुत किया गया । दरियापुरमें चल रहे इज्तेमामें आ रहे मुस्लिम जाममें फंस गए तो ग्रामीणोंने प्राचीन शिव मंदिर परिसरमें जोहरकी नमाज करानेकी व्यवस्था कराई । नमाजके मध्य कोई परेशानी न हो, इसके लिए उनका पूरा ध्यान रखा गया ।

बता दें दरियापुरमें तीन दिवसीय ‘आलमी तब्लीगी इज्तेमा’ चल रहा है, जिसमें प्रदेशके विभिन्न जनपदसे सम्मिलित होनेके लिए सहस्रोंकी संख्यामें लोग पहुंच रहे हैं । रविवार, २ दिसम्बरको मेरठ-हापुडकी ओरसे काफी लोग आ रहे थे । इस मध्य कोतवाली देहात क्षेत्रके गांव जैनपुरके पास जाममें काफी लोग फंसे हुए थे और उसी मध्य जोहरकी नमाजका समय हो गया ।

बताया गया कि इस मध्य कुछ लोगोंने सडक स्थित शिव मंदिरके बाहर नमाज पढना आरम्भ कर दिया । जब ग्रामीणोंने लोगोंको सडकपर नमाज करते देखा तो उन्हें प्राचीन शिव मंदिरके प्रांगणमें नमाज पढनेके लिए कहा, जिसके पश्चात लखभग १५० मुसलमानोंने मंदिर प्रांगणमें जोहरकी नमाज पढी । नमाजके पश्चात मुस्लिमोंको जलपानके पश्चात रवाना किया गया । इसपर जौनपुर गांवके लोगोंका कहना है कि हिन्दू-मुस्लिम हमारी सोचका अन्तर है ।

“इसी भिन्न सोचके साथ नगरके जिन हिन्दुओंने एकपक्षीय सौहार्दका उदाहरण देते हुए देवालयमें सभी मांसाहार करने वालोंको नमाज पढवाई है, उसी सौहार्दके साथ वे मस्जिदोंमें भजन-कीर्तन कर सकेंगें क्या ?, इसपर अवश्य विचार करें !”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : न्यूज २४



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution