बरेलीमें ‘सपा’ विधायक शहजिल इस्लामके ‘पेट्रोल पम्प’पर चला ‘बुलडोजर’, ‘मशीन’ बन्दकी गई, ‘गोली’ चलानेकी मुख्यमन्त्री योगीको दी थी चेतावनी
७ अप्रैल, २०२२
उत्तर प्रदेशमें योगी आदित्यनाथ शासनमें विधानको अपने हाथोंमें लेनेवालोंके विरुद्ध कार्यवाही शीघ्रतासे ‘जारी’ है । इसकी सीमामें अब समाजवादी ‘पार्टी’के विधायक शहजिल इस्लाम भी आ गए हैं । प्रशासनने गुरुवार ७ अप्रैलको इस्लामके अवैध ‘पेट्रोल पम्प’पर ‘बुलडोजर’ चलाकर ध्वस्त कर दिया है ।
बरेली जनपदके भोजीपुरा विधानसभासे ‘सपा’ विधायकका यह ‘पेट्रोल पम्प’ अवैध बताया जा रहा है । इस प्रकरणका संज्ञान लेते हुए बरेली विकास प्राधिकरणने कार्रवाई करते हुए निर्माणको ध्वस्त कर दिया और उपकरणोंको बन्द कर दिया । ‘सपा’ विधायकने यह ‘पेट्रोल पम्प’ सीबीगंज ‘थाना’ क्षेत्रके रामपुर मार्गपर बनवाया था ।
आरोप है कि विधायक इस्लामने ‘पेट्रोल पम्प’ बनवानेके लिए शासकीय अनुमति नहीं थी । इस सम्बन्धमें उन्हें कई बार सूचनापत्र भी भेजा गया था । सूचनापत्रमें ‘कंपाउडिंग’ करानेके लिए उनसे आग्रह किया गया था; किन्तु उनकी ओरसे कोई उत्तर नहीं दिया गया । शहजिलपर शासकीय भूमिपर आधिपत्य करनेका भी आरोप है ।
इस प्रकरणमें बरेली विकास प्राधिकरणके अधीक्षण अभियन्ता राजीव दीक्षितका कहना है कि शहजिलको दो वर्ष पूर्व सूचनापत्र भेजा गया था । इसके पश्चात वर्ष २०२१ में ‘पम्प’को ध्वस्त करनेका आदेश दिया गया था । इसके उपरान्त भी उन्होंने शासकीय स्वीकृति नहीं ली ।
बता दें कि इस्लाम वही विधायक हैं, जिन्होंने मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथको ‘गोली’ चलानेकी चेतावनी दी थी । ‘सपा’के कार्यालयमें उन्होंने कहा था कि बोली चलेगी तो ‘गोलियां’ चलेंगी । इसका ‘वीडियो’ सामने आनेपर हिन्दू युवा वाहिनीके नेताने इस्लामके विरुद्ध गम्भीर धाराओंमें प्राथमिकी प्रविष्ट करवाया था ।
कार्यवाही प्रशंसनीय है । वैसे यह तो इसके विवादित वक्तव्यके कारण चर्चामें है; परन्तु जो विवादित वक्तव्य नहीं दे रहे हैं और विधानका उल्लंघन कर रहे हैं, उनपर भी कार्यवाही होनी चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply