कैलाश मानसरोवरको लेकर उठे विवादके बीच चीनी अधिकारियोंने भारतीय श्रद्धालुओंको झीलमें ‘पवित्र’ डुबकी लेनेकी अनुमति दे दी है, जिसके बाद श्रद्धालुओंने विदेश मन्त्री सुषमा स्वराजका आभार प्रकट किया । कैलाश यात्रापर गए भारतीयोंका आक्षेप था कि चीनके अधिकारियोंने उन्हें झीलमें पवित्र डुबकी लगानेकी अनुमति नहीं दी ! पुजारी संजीव कृष्ण ठाकुरने बताया कि हमें आज […]
भारत और पाकिस्तानके डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंसके (डीजीएमओ) मध्य २००३ के युद्धविराम सन्धिको पूरी तरह से लागू करनेपर सहमति बनी ! दोनों पक्ष जम्मू और कश्मीरमें सीमा पार गोलीबारी रोकनेपर भी तैयार हुए ! भारतीय सेनाने कहा कि दोनों सेनाध्यक्षोंने जम्मू कश्मीरमें सीमारेखा और अन्तर्राष्ट्रीय सीमापर वर्तमान स्थितिकी समीक्षा की। दोनों देशों के अधिकारियोंने […]
जम्मू कश्मीरके पुलवामा जिलेमें रविवार रात सेनाके एक शिविरपर आतंकवादियोंके एक समूहने गोलीबारी की। इसमें एक असैन्य नागरिककी मृत्यु हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूपसे घायल हो गया। बाद में उसकी भी मृत्यु हो गई ।अधिकारियोंने बताया कि आतंकवादियोंने दक्षिण कश्मीर जिलाके काकापुरा स्थित ५० राष्ट्रीय रायफल्सके शिविरपर गोलीबारी की। उन्होंने बताया कि मृतक […]
श्रीनगर: जम्मू – कश्मीर रक्षाबल आजकल ‘की – पैड जिहादियों’की पहचान कर रही है जो राज्यमें कानून – व्यवस्था बिगाडनेके लिए संचारमाध्यमके जालस्थलोंपर घृणा फैलाते हैं। ऐसे लोग अन्तर्जालपर अफवाह फैलाते हैं या किसी भी घटनाको सांप्रदायिक रंग देते हैं। अधिकारियोंने बताया कि रक्षाबलोंने पांच ट्विटर हैंडलके विरुद्ध अभियोग किया है और फेसबुक तथा वॉट्सएपपर […]
नई दिल्ली: गिलगित – बाल्टिस्तानके सम्बन्धमें इस्लामाबादके तथाकथित आदेशको लेकर भारतने रविवारको पाकिस्तानी उप – उच्चायुक्त सैयद हैदर शाहको बुलाया। भारतने उनसे कहा कि उनके देशके अनाधिकृत क्षेत्रके किसी भी भागके स्तरमें बदलाव करनेके लिए किसी भी कृत्यका कोई वैधानिक आधार नहीं है। विदेश मंत्रालयने एक कथनमें कहा कि उसने शाहको सूचित किया कि १९४७ […]
जम्मू-कश्मीरमें सीमावर्ती कुपवाडा जिलेके तंगधार क्षेत्रमें आज सुबह नियन्त्रण रेखाके पास नियुक्त सुरक्षाबलोंने घुसपैठका एक बडा प्रयास असफल करते हुए भारी शस्त्रोंसे युक्त चार आतंकवादियोंको मार दिया। रक्षा मंत्रालयके प्रवक्ता कर्नल राजेश कालियाने बताया कि अंतिम विवरण मिलने तक सुरक्षाबलोंका अभियान जारी है। सैन्याधिकारी राजेश कालियाने बताया कि आज सुबह नियन्त्रण रेखापर नियुक्त जवानोंने आतंकवादियोंके […]
उत्तरप्रदेश एटीएसद्वारा पिथौरागढसे बंदी बनाए गए रमेश सिंहने पाकिस्तानी गचप्तचर विभाग आईएसआईके दलालोंको प्रदेश स्थित विभिन्न सैन्य स्थानोंकी सभी गोपनीय सूचनाएं दी थीं। आरम्भिक पूछताछमें रमेशने अपराध स्वीकार करते हुए राष्ट्र विरोधी कृत्योंके बारे में उत्तरप्रदेश एटीएससे कई बातें बताई हैं। उसके पाससे मिले उस पाकिस्तानी चलभाषसे भी काफी ब्यौरा मिला है जो उसे आईएसआईद्वारा […]
दिल्लीमें मद्यपानकी आयु घटाने को लेकर उच्च न्यायालयमें एक याचिका दी गई है। उच्च न्यायालयने दिल्ली सरकार और मद्यपान विभागको सूचना(नोटिस) करके उत्तर मांगा है। इस याचिकामें कहा गया है कि दिल्लीमें मद्यपानकी आयु सबसे अधिक २५ वर्ष रखी गई है। इसे हटाया जाना चाहिए। याचिकामें कहा गया है कि जब मत देनेकी आयु 1८ […]
अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालयमें (एएमयू) विवाद रुक ही नहीं रहा है। जिन्नाके चित्रका विवाद समाप्त भी नहीं हुआ था कि भाजपा विधायकने एक वृत्तांत देकर नया विवाद खडा कर दिया है। छपरौलीसे भाजपा विधायकने एएमयूके नामपर प्रश्न करते हुए नाम बदलनेकी मांग की है। इसके लिए विधायकने केंद्र सरकार और प्रदेश सरकारको पत्र लिखा है। भाजपा […]
रामपुर : उत्तरप्रदेशमें पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान योगी सरकारद्वारा मदरसोंमें एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लगानेके निर्णयपर भडक गए हैं। शुक्रवारको रामपुरमें उन्होंने प्रदेशकी योगी सरकारपर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह एक हठधर्मीका निर्णय है। आजम खानने कहा कि ऐसा करना पूरे मदरसा प्रणालीमें हस्तक्षेप करने जैसा होगा। शुक्रवारको रामपुरमें आजम खानने कहा कि प्रदेश सरकारको […]