२२ फरवरी, २०२२ देहलीके जगतपुरी स्थित मदिराकी आपणीमें एक ‘बोतल’ समेत दूसरी ‘बोतल’ निःशुल्क न देनेके कारण क्रोधित हुए कुछ लोगोंने आपणीपर ‘पत्थरबाजी’ की । इसमें कुछ लोग चोटिल हो गए । इस घटनामें ‘पुलिस’ने २१ लोगोंको बन्दी बना लिया है । जो लोग मदिराके दुर्व्यसनकी अपेक्षित पूर्ति […]
२० फरवरी, २०२२ हरियाणाके सोनीपत जनपदमें ‘पुलिस’ने ‘खालिस्तान’ आतङ्की समूहसे सम्बन्धित चार सन्दिग्धोंको बन्दी बनाया है । उन सभीके समीप ‘एके-४७’, ३ विदेशी ‘पिस्तौल’ व अन्य अवैध ‘हथियार’ प्राप्त हुए हैं । प्रकरण १९ फरवरीका है । ‘मीडिया’ प्रतिवेदनके अनुसार, आरोपी पंजाब व आसपासके क्षेत्रोंमें भयका वातावरण निर्मित करना चाहते थे […]
२० फरवरी, २०२२ कर्नाटकके मडिकेरी जनपदके एक कनिष्ठ महाविद्यालयके प्रधानाध्यापकको प्राण हर लेनेकी धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने ‘हिजाब’ पहनकर आई छात्राओंको विद्यालयसे घर भेज दिया था, जिसके पश्चात उन्हें धमकी मिली है । प्रधानाध्यापकने शनिवारको ‘पुलिस’के समक्ष परिवाद प्रविष्ट कराते हुए आरोप लगाया है कि एक व्यक्तिने उन्हें प्राण हर लेनेकी […]
१९ फरवरी, २०२२ कर्नाटकमें ‘बुर्के’पर जारी विवादके मध्य एक ऐसा प्रकरण सामने आया है, जिसमें सिन्दूर लगाकर आई छात्राको विद्यालयमें प्रवेश देनेसे मना कर दिया गया । दूसरी ओर एक ‘वीडियो’ सामने आया है, जिसमें छात्राओंने ‘हिजाब’का समर्थन करनेवालोंपर प्रश्न उठाया है और पूछा है कि जब ‘टिकटॉक’ दृश्यपट वह बिना ‘हिजाब’के […]
१९ फरवरी, २०२२ अमेरिका स्थित एक हिन्दू संगठनने कनाडाके प्रधानमन्त्री जस्टिन टुडो और भारतीय मूलके नेता जगमीत सिंहसे ‘स्वस्तिक’की तुलना नाजी प्रतीक ‘हकेनक्रेज’से न करनेका आग्रह किया है । कनाडामें वैश्विक महामारी सम्बन्धी प्रतिबन्धोंके विरुद्ध विशाल स्तरपर विद्रोह प्रदर्शन हो रहे हैं । कनाडाके ओटावामें ‘ट्रकों’से मार्ग बाधित […]
१९ फरवरी, २०२२ ६ फरवरीको यहांं रूपेश पांडेकी धर्मान्धोंद्वारा हत्या कर दी गई थी । इसी क्षेत्रमें १२ फरवरीको एक मन्दिरमें स्थापित हनुमानकी मूर्तिकी तोडफोडकी गई । इस घटनामें ‘पुलिस’ने शफी अहमद नामके एक युवकको बन्दी बनाया है । उसके अपराध स्वीकार करनेकी बात ‘पुलिस’ने बताई । इस घटनाकी पूछताछ चल […]
१८ फरवरी, २०२२ घटना अहमदाबादके करंजकी है, जहां एक मुसलमान महिलाने अपने पति व ससुरालवालोंके विरुद्ध १५ फरवरी २०२२ को परिवाद प्रविष्ट करवाया है । पीडिताका आरोप है कि उसका ‘निकाह’ २००८ में हुआ था, तबसे ससुरालवाले दहेजके लिए प्रताडित […]
१८ फरवरी, २०२२ देशकी राजधानी देहलीमें मुख्यमन्त्री अरविंद केजरीवालके आवाससे मात्र १ किलोमीटरकी दूरीपर आंगनवाडी चाकर प्रदर्शन कर रही हैं । यह प्रदर्शन गत १७ दिवससे चल रहा है । आरोप है कि इन्हें दासोंकी भांति कार्य कराया जाता है और तीन-तीन माहतक पारिश्रमिक नहीं दिया जाता है । इन महिलाओंकी मांग […]
१८ फरवरी, २०२२ देशकी राजधानीमें विस्फोटकोंकी दो बडी ‘खेप’ मिलना अचम्भित करनेवाली घटना है । दोनोंके परस्पर तार जुडे दिखते हैं । गाजीपुरमें मिले ‘आईईडी’की भांति सीमापुरमें भी एक ‘एबीसीडी स्विच’ और एक ‘प्रोग्राम’ किया ‘टाइमर’ लगा था । ये सब पाकिस्तानकी कुख्यात गुप्तचर अभिकरण ‘आईएसआई’ और उसके सहायतापर […]
१८ फरवरी, २०२२ कर्नाटकके कलबुर्गीमें ‘पुलिस’ने गुरुवारको कांग्रेसके नेता मुकर्रम खानके विरुद्ध कलबुर्गीमें ‘हिजाब’पर एक विवादित वक्तव्यपर प्राथमिकी प्रविष्ट की है । कांग्रेसके नेताका चित्रपट सामने आया था जिसमें वह कह रहे थे, “जो भी हमारे बालकोंको ‘हिजाब’ पहननेसे रोक रहे हैं, उनके टुकडे-टुकडे कर दिए जाएंगे । भगवा वस्त्र पहनकर […]