दिसम्बर ८, २०१८
मिशनरियोंने अब साधारण विद्यालयोंको भी अपना लक्ष्य बनाना आरम्भ कर दिया है और दिल्लीमें अरविन्द केजरीवाल मिशनरियोंको जमकर आश्रय भी दे रहे हैं !
दिल्लीके विद्यालयोंमें हिन्दुओंके बच्चोंको लक्ष्य किया जा रहा है और ये प्रकरण भी दिल्लीके एक विद्यालयका ही है, जहांपर हिन्दुओंके बच्चोंको इसाईमें धर्मान्तरित करनेके लिए साहित्य दिया जा रहा है !
हिन्दू बच्चोंके धर्मान्तरणके लिए वितरित की गई इसाई पुस्तकें
हिन्दुओंके बच्चोंको गंगा विहारके श्री एसार कैपिटल विद्यालयमें इसाई साहित्य दिया गया, जिस शिक्षकने हिन्दुओंके बच्चोंके मध्य इस साहित्यको वितरित करवाया, उसका नाम सीमेन है ।
हिन्दुओंके बच्चोंको ईसायतसे जुडे साहित्य दिए गए और कहा गया कि इस पुस्तकको प्रतिदिन पढना है, चाहे गणितकी परीक्षा हो, विज्ञानकी अथवा किसी भी विषयकी परीक्षा हो, इस पुस्तकसे प्रश्न आएंगे !
हिन्दुओंके बच्चोंको बताया गया कि ये पुस्तक सभी विषयोंके लिए आवश्यक है और इसे प्रतिदिन पढना है, बच्चे ये पुस्तक लेकर घर गए तो परिजनोंको ये बात ज्ञात हुई, इन पुस्तकोंमें ईसाइयतके प्रचारसे लेकर हिन्दुओंके विरुद्घ घृणासे भरे हुए मिले, जिसके पश्चात परिजनोंने इसका विरोध किया और अब सभी पुस्तकोंको मंगवाकर उसकी होली जला दी गई । हिन्दुओंके बच्चोंके धर्मान्तरण के लिए इसप्रकारके कुकर्म अब विद्यालयोंमें किए जा रहे है, इस प्रकरणमें परिजनोंने जोरदार प्रदर्शन भी किया ।
मिशनरी संचालित कान्वेन्ट विद्यालय शिक्षाके नामपर वर्षोंसे इस अवैध कृत्य कर रहे हैं और अब धर्मद्रोही शासन भी इनके मूक समर्थनमें आ गई हैं ! सभी हिन्दू माता-पिता आगे आए व ऐसे कृत्यका मुखर होकर विरोध करें व केन्द्र भी इस राष्ट्रके भविष्य, छात्रोंसे खिलवाड करनेके इस प्रकरणपर संज्ञान लेकर कडीसे कडी कार्यवाही करें, ऐसी सभी राष्ट्रवादियोंकी मांग है ।”- सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ
स्रोत : डीबीएन न्यूज
Leave a Reply