CM योगी का ऐलान, मदरसों में गाए जाएंगे राष्ट्रीय गीत,होगी वीडियोग्राफी


उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय गीतों को गाने का आदेश दिया है। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद के रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता की ओर से सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा गया है।

पत्र में कहा गया है कि सभी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थित सभी मदरसों में राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) हर्षोल्लास से मनाएं। यह सुनिश्चत किया जाए कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे झंडारोहण किया जाए और राष्ट्रगान हो।

इसके बाद 8-10 मिनट में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि, स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा। फिर मदरसों के छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस की पृष्ठभूमि और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, शहीदों के संबंध में जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय एकता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

.इस पूरे आयोजन की वीडियोग्राफी भी कराने के निर्देश दिए गए हैं। रजिस्ट्रार राहुल गुप्ता के अनुसार वीडियोग्राफी इसलिए करवाई जा रही है ताकि जिन मदरसों में स्वतंत्रता दिवस के आयोजन सर्वश्रेष्ठ होंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया जा सके।
उधर, आल इंडिया टीचर्स एसो. मदारिसे अरबिया के राष्ट्रीय महासचिव वहीदुल्लाह खान ने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पहले भी सभी मदरसों में होते रहे हैं। राष्ट्रगान व राष्ट्रीय गीत भी गाए जाते रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पहली बार इस बाबत आदेश जारी करने और वीडियोग्राफी जरूरी कर यह साबित करने की नाकाम कोशिश की है कि मदरसों में राष्ट्रीय पर्व नहीं मनाए जाते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution