बांग्लादेशसे आए ६३ हिन्दू परिवारोंको योगी शासनद्वारा प्राप्त होगा पुनर्वास, खेतीके लिए भूमि, घर और मिलेगी चाकरी भी
१२ नवम्बर, २०२१
उत्तर प्रदेशके मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने ६३ विस्थापित हिन्दू परिवारोंकी पुनर्वास योजनाको स्वीकृति दे दी है । यह पुनर्वास कानपुर देहातकी रसूलाबाद ‘तहसील’के भैंसाया गांवमें दिया जाएगा । यहांपर विस्थापित हिन्दुओंको भूमि और घर दिए जाएंगे, जहां वे अपना जीवन ₹यापन अच्छी प्रकारसे कर सकेंगे । पुनर्वास योजनाके अन्तर्गत राज्य शासनने १२१ ‘हेक्टेयर’ भूमिके आवंटनकी स्वीकृति दी है । इसके अन्तर्गत, प्रत्येक परिवारको कृषि कार्यके लिए २ एकड भूमि और घरके लिए २०० वर्ग मीटर भूमि दिए जानेका निर्णय लिया गया है । इसके अतिरिक्त, मुख्यमन्त्री आवास योजनाके अन्तर्गत, प्रति परिवारको १.२० लाख रुपएकी धनराशि दी जाएगी । ‘मनरेगा’के अन्तर्गत यहां विकासके कार्य भी आरम्भ कर दिए जाएंगे, जिससे इन्हें गांवमें ही सम्मानजनक कार्य मिल सके । १९७० के दशकमें बांग्लादेशसे ६३ हिन्दू परिवार यहां आए थे, जो यहींके होकर रह गए थे । इन लोगोंको मदन कपास ‘मिल’में कार्य दिया गया था; किन्तु इस ‘मिल’के बन्द हो जानेपर, ये लोग पुनः निष्क्रिय हो गए थे । ३० वर्षोंके पश्चात योगी शासनने इन्हें पुनः बसानेकी योजना बनाई है ।
मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगीने विस्थापित हिन्दुओंको पुनः बसाने की योजना बनाई है, इसके लिए वे प्रशंसाके पात्र हैं । अन्य राज्योंके शासकोंको भी योगीजीसे यह सीखना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
स्रोत : ऑप इंडिया
Leave a Reply