मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने कहा, “हिन्दुओंके घर जलाए, तो मुसलमानोंके घर कैसे सुरक्षित रहेंगे ?
११ जनवरी, २०२२
उत्तरप्रदेशके मुख्यमन्त्रीने कहा, “जब उपद्रव होते हैं, तब प्रत्येक धर्मके और पन्थके लोगोंकी हानि होती है । यदि हिन्दुओंके घर जलाए, तो मुसलमानोंके घर भी सुरक्षित नहीं रहेंगे । हिन्दू सुरक्षित होगा, तो मुसलमान भी सुरक्षित होंगे । यदि हिन्दुओंके घर सुरक्षित रहेंगे, तो मुसलमानोंके घर भी सुरक्षित रहेंगे । हमने ५ वर्षोंमें एक भी उपद्रव नहीं होने दिया, ऐसा वक्तव्य मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथने एक ‘चैनल’को दिए साक्षात्कारमें दिया ।
वर्ष १९९० में कांग्रेस विरोधी ‘लहर’में विविध राजनीतिक दलोंको सत्ता मिली । उस समय श्रीराम भक्तोंपर ‘गोली’ चलानेका पाप समाजवादी दलने किया । केवल वर्ष १९९० में ही नहीं, तो उसके पश्चात भी समाजवादी दलको जब-जब अवसर मिले, तब-तब किसीको सुरक्षित नहीं लगता था । समाजवादी दलके शासनके कार्यकालमें उत्तरप्रदेश राज्य उपद्रवोंकी अग्निमें जल रहा था । आज कह सकते हैं कि ‘हमने उपद्रव मुक्त राज्य किया ।’
योगीजीने जो वक्तव्य दिया है, वह पूर्णतः योग्य है । यदि मुसलमानोंको अपने घर बचाना हैं तो उन्हें उक्त वक्तव्यका मर्म समझना चाहिए । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply