सीपी जोशीने कहा, प्रधानमन्त्री ब्राह्मण नहीं, उमा भारती लोधी हैं, ये धर्म क्या जाने !!


नवम्बर २२, २०१८

राजस्थानमें एक चुनावी रैलीके मध्य पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी जोशीने विवादित वक्तव्य दिया है । अपने विधानसभा क्षेत्र नाथद्वारामें एक सभाके मध्य उन्होंने प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी और उमा भारतीकी जाति और धर्मपर प्रश्न उठाते हुए दोनोंपर लक्ष्य साधा ।

सीपी जोशीने सभाके मध्य कहा, “उमा भारतीजीकी जाति मालूम है किसीको ? ऋतम्भराकी जाति ज्ञात है किसी को क्या ? इस देशमें धर्मके बारेमें कोई जानता है तो पण्डित हैं । अजीब देश हो गया । इस देशमें उमा भारती लोधी समाजकी हैं, वह हिंदू धर्मकी बात कर रही हैं । साध्वीजी किस धर्मकी हैं ? वह हिंदू धर्मकी बात कर रही हैं । नरेंद्र मोदीजी किसी धर्मके हैं, हिन्दू धर्मकी बात कर रहे हैं । ५० वर्षोंमें इनकी अक्ल बाहर निकल गई ।”

इससे पूर्व सीपी जोशीने बुधवारको एक कार्यक्रमके मध्य कहा था कि न्यायालयका निर्णय आनेके पश्चात कांग्रेस अयोध्यामें राम मंदिरका निर्माण कराएगी । कांग्रेस नेताने मंदिरके प्रकरणपर बीजेपीको लोगोंको भ्रमित करनेका आरोप भी लगाया था । जोशीने कहा कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी अपने पूरे कार्यकालके समय और वर्तमान पीएम मोदी गत चार वर्षोंके मध्य इस प्रकरण में कुछ नहीं कर सके हैं ।

“राजाको धर्मका पूर्ण ज्ञान नहीं हो सकता है, इसलिए ही राजदरबारोंमें विद्वान ब्राह्मण प्रमुख होते थे, जो राजाको राह दिखाते थे, परन्तु जबसे राजकार्योंसे ब्राह्मणको निकाला गया और ब्राह्मण वर्णने धर्मको बताना बन्द किया, तभीसे राष्ट्रकी दुर्गति आरम्भ हुई ! परन्तु जोशीजीसे पूछना चाहेंगे कि उन्होंने अपनी सरकारके समय कितना धर्म पालन किया ? सभी राष्ट्रवादी जाननेको उत्सुक हैं !” – सम्पादक, वैदिक उपासना पीठ

 

स्रोत : नभाटा



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सम्बन्धित लेख


सूचना: समाचार / आलेखमें उद्धृत स्रोत यूआरऍल केवल समाचार / लेख प्रकाशित होनेकी तारीखपर वैध हो सकता है। उनमेंसे ज्यादातर एक दिनसे कुछ महीने पश्चात अमान्य हो सकते हैं जब कोई URL काम करनेमें विफल रहता है, तो आप स्रोत वेबसाइटके शीर्ष स्तरपर जा सकते हैं और समाचार / लेखकी खोज कर सकते हैं।

अस्वीकरण: प्रकाशित समाचार / लेख विभिन्न स्रोतोंसे एकत्र किए जाते हैं और समाचार / आलेखकी जिम्मेदारी स्रोतपर ही निर्भर होते हैं। वैदिक उपासना पीठ या इसकी वेबसाइट किसी भी तरहसे जुड़ी नहीं है और न ही यहां प्रस्तुत समाचार / लेख सामग्रीके लिए जिम्मेदार है। इस लेखमें व्यक्त राय लेखक लेखकोंकी राय है लेखकद्वारा दी गई सूचना, तथ्यों या राय, वैदिक उपासना पीठके विचारोंको प्रतिबिंबित नहीं करती है, इसके लिए वैदिक उपासना पीठ जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं है। लेखक इस लेखमें किसी भी जानकारीकी सटीकता, पूर्णता, उपयुक्तता और वैधताके लिए उत्तरदायी है।

विडियो

© 2021. Vedic Upasna. All rights reserved. Origin IT Solution