कोरोना मुखावरणके (मास्क) विषयमें महत्त्वपूर्ण जानकारी
यदि आप मास्कका उपयोग करते हैं तो प्रतिदिन न परिवर्तित करें । इससे सर्वत्र कचरा बढेगा; अतः सूती वस्त्रका मुखावरणका उपयोग करें । प्रतिदिन अपने मुखावरणको अच्छे प्रकारसे उबाल लिया करें । उबालते समय नीमकी पत्तियां या दो चार बूंद डेटाल, या टिंचर बेंजाईन या बीटाडीन लोशनकी डाल दें ।
मुखावरण बांधते समय उसमें प्राणसुधा या अमृतधाराकी दो चार बूंद इसके मध्य अवश्य डाल लें ।
प्रतिदिन एक बार मात्र आधा मिनिट इसे सूंघ अवश्य लें । यदि आप बाहर जाते हैं तो घर लौटनेपर पुनः अवश्य सूंघ लें ।
जहां कोरोनाका प्रकोप अधिक है, वे एक बार इन्हेलेशनकी प्रकिया अवश्य करें | इसे करते समय अजवायनका सत् चने बराबर गर्म पानीमें डालें या अजवायन तीन चम्मच पानीमें उबालें या प्राणसुधा या अमृतधारा चार पांच बूंद गर्म पानीमें डालें !
Leave a Reply