‘नूह’की हिन्दू महापंचायतमें गोतस्करी व गोहत्याके अपराधोंके न्याय हेतु ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’ गठनकी याचना
११ मई, २०२२
हरियाणाके नूह जनपदमें एक हिन्दू पंचायतका आयोजन किया गया । इसमें गोरक्षा दलके सदस्य, ‘विहिप’ व बजरंग दलने भाग लिया । इसमें गोतस्करी जैसी घटनाओंपर न्याय हेतु ‘फास्ट ट्रैक कोर्ट’के गठनकी मांग की गई । बैठकमें ‘भाजपा’के नेतृत्ववाले शासनसे गोवध व गोतस्करी जैसी घटनाओंपर एक माहके भीतर न्यायकी मांग की गई ।
सभामें सम्मिलित लोगोंने कहा कि यदि हमारी याचनापर कार्यवाही नहीं हुई तो हम ‘जेल भरो’ आन्दोलन प्रारम्भ करेंगे व तबतक नहीं रुकेंगे जबतक गोहत्या पूर्णतया बन्द नहीं हो जाती ।
कांग्रेस विधायक मम्मन खानकी गोरक्षकोंके विरुद्ध टिप्पणीके उपरान्त यह महापंचायतकी बैठक कराई गई थी ।
‘भाजपा’ विधायक संजय सिंहने कहा कि राज्य शासन गोरक्षकोंके साथ है । उन्होंने कहा कि वे यह याचना मुख्यमन्त्रीके पास लेकर जाएंगे ।
पूर्व नेता कुलभूषणने कहा कि अधिकारी कहते हैं कि हमारे पास शस्त्र हैं । यदि गोहत्याएं बन्द नहीं कि तो शस्त्रोंका उपयोग करेंगे ।
गोवध व गोतस्करी सभी राज्योंमें पूर्ण रूपेण प्रतिबन्धित होना चाहिए । यह हिन्दू बहुल देश है । इसमें हमारी भावनाओंका सम्मान हो । – सम्पादक, वैदिक उपाासना पीठ
Leave a Reply